26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंद घड़ी ने खोला तीन हत्या का राज, थाने में रिपोर्ट कराकर पुलिस को उलझा रहा था हत्यारा

* उरला के बाना में महिला और उसके दो बेटों की हत्या का मामला .* चोरी का अपराध भी दर्ज होगा हत्यारे के खिलाफ .
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 11 Oct 2019, 8:15 PM IST

बंद घड़ी ने खोला तीन हत्या का राज, थाने में रिपोर्ट कराकर पुलिस को उलझा रहा था हत्यारा

बंद घड़ी ने खोला तीन हत्या का राज, थाने में रिपोर्ट कराकर पुलिस को उलझा रहा था हत्यारा

रायपुर . उरला के ग्राम बाना में विधवा महिला दुलोरीन बाई निषाद और उसके दो बच्चों की हत्या का आरोपी चंद्रकांत निषाद काफी शातिर है। तीनों की हत्या के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल घटना स्थल पर रख दिया था, ताकि पुलिस को उसका लोकेशन गांव में ही दिखाए। इसके बाद सुबह स्वयं उरला थाने पहुंचा और अज्ञात के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज कराया।

अकेले जा रहे युवक को देख लूटने का किया प्रयास, नहीं दिया सामान तो मारा दिया चाकू, फिर

पुलिस उससे लगातार पूछताछ करती रही, लेकिन आरोपी खुद को बेकसूर बताता रहा। अंत में एक बंद घड़ी ने हत्या का राज खोल दिया। दरअसल चंद्रकांत ने लकड़ी के पटिया से महिला पर हमला किया था, उस समय घर की दीवाल घड़ी में भी चोट लग गई थी। इससे घड़ी टूटकर नीचे गिर गई थी। घड़ी बंद हो गई थी। उस समय उसमें रात के 1 बजे थे। इससे पुलिस को यकीन हो गया कि घटना रात 1 से 2 बजे के बीच की है। इसी समय के बीच का एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिला था। इससे चंद्रकांत पर पुलिस का शक गहरा हो गया। और उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। इससे भी आरोपी नहीं टूटा। बाद में उसके बीवी और बच्चों के भविष्य को लेकर बातचीत की गई। इसके बाद उसने हत्या की पूरी कहानी सामने रख दी।

CM की एरियर्स घोषणा के बाद वित्त विभाग ने जारी किया आदेश, मिलेंगे इतने हजार तक दिवाली का तोहफा

आगजनी की घटना बताने की थी साजिश
पुलिस के मुताबिक चंद्रकांत ने दुलोरीन और उसके दोनों बेटों की हत्या के बाद घटना को आगजनी बताने की प्लानिंग की थी। तीनों की हत्या उसने रात 12 बजे के बाद की। इसके बाद मिट्टी तेल डालकर तीनों शवों में आग लगा दिया। उसकी योजना थी कि आग पूरे मकान में फैल जाती। इससे तीनों की मौत को आगजनी से मौत होना बताया जा सके। आरोपी ने अपना मोबाइल घर में ही छोड़ दिया। इसके बाद वह मुर्रा गांव चला गया। इससे उसके लोकेशन का कहीं पता न चल सके। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रात 9 बजे घर से निकल गया था। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने उसकी सास और दोनों सालों को जला दिया। बाद में पुलिस को जब उसका सीसीटीवी फुटेज रात 1 बजे के बाद वाला मिला, तब आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया।

पुलिस परिवार पर हुआ जानलेवा हमला, भ्रष्टाचार के खिलाफ गवाही देना पड़ा महंगा

खाता खाली करने में भी आरोपी
बताया जाता है कि मृतका दुलोरीन के बैंक का एटीएम कार्ड चंद्रकांत ही रखता था। महिला के खाते से अभनपुर के एक एटीएम से एक लाख रुपए से अधिक की राशि का आहरण कर लिया गया है। इसमें भी चंद्रकांत का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Click & Read More Chhattisgarh News.