24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाराज इन्द्र देव को खुश करने अपनाया अनोखा तरीका, पूरे विधि-विधान से यहां लिए मेंढक-मेंढकी ने सात फेरे

सोमवार को इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 3 Jul 2018, 1:20 PM IST

frog marriage

नाराज इन्द्र देव को खुश करने अपनाया अनोखा तरीका, पूरे विधि-विधान से यहां लिए मेंढक-मेंढकी ने सात फेरे

रायपुर. मानसून ने इन दिनों अभी जगह दस्तक दी है। छत्तीसगढ़ में भी मानसून पहुंच चूका है, लेकिन अभी भी रायपुर में बारिश नहीं हो रही है। राजधानी में मानसून की बेरुखी से लोग चिंतित होने लगे हैं। अच्छी बारिश के लिए लोग इंद्र देव को प्रसन्न करने अनुष्ठान शुरू कर दिए हैं। सोमवार को इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया गया। यहां मेंढक-मेंढकी का विवाह कर इंद्रदेव का आह्वान किया।

READ MORE : चौंक गए घरवाले जब 8 साल बाद जिंदा लौटा यह शख्स, बोला - मां मैं जिंदा हूं

सोमवार को श्री सुरेश्वर महादेव पीठ में सोमवार को इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए मेंढक-मेंढकी का विवाह कर इंद्रदेव का आह्वान किया।

छत्तीसगढ़ में बारिश का न्यौता देकर वरुण यज्ञ किया गया। मंदिर समिति के प्रवक्ता राजकुमार राठी ने बताया कि स्वामी राजेश्वरानंद, अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सीएसआईडीसी के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, मनोज प्रजापति पार्षद, अपेक्स बैंक मैनेजर अजय भगत, इंदरचंद जैन, अनूप मसंद, मुकेश पटेल ने कहा कि अल्पवर्षा और और धूप-छांव से छत्तीसगढ़ के लोग अस्वस्थ हो रहे हैं, एेसा मौसम चिंतनीय है। इधर किसान कृषि की तैयारी में जुट गए है, बस पानी का इंतजार है।

READ MORE : छत्तीसगढ़ के इस गांव की ऐसी क्या खासियत है कि मेहमान परिंदे सैकड़ों मील की दूरी से आते हैं, आप भी जानिए

प्रदेशवासियों के जन कल्याण की कामना के लिए सुरेश्वर बाबा से प्रार्थना की गई। आहूतियां दी गई। यह अनुष्ठान राजकुमार राठी, आचार्य घनश्याम शर्मा, आचार्य रामअवतार शर्मा, आचार्य रामकृष्ण त्रिपाठी, आचार्य विवेक पांडे, आचार्य शिव दयाल शर्मा ने संपन्न कराया।

READ MORE : डॉक्टर ने दहेज में मांगे 100 करोड़, डिमांड पूरी नहीं हुई तो यूएस रिटर्न बहू के साथ किया एेसा बर्ताव
इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए की गई यज्ञ में एससी खेत्रपाल, डॉ आशा, सुब्रत घोष, राकेश यादव, कन्हैया विधानी, आचार्य गोरेलाल शर्मा, प्रीति भगत एवं गुडिय़ा रानी, कमल हरपाल, जगदीश तिवारी, अनिल शर्मा, जयंत मिश्रा, पार्षद अजीत कुकरेजा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से छत्तीसगढ़ में बारिश का न्योता दिया।