रायपुर. भारतीय रेल मंत्रालय 1 जून 2020 से 200 स्पेशल ट्रेनें (200 TRains) चला रहा है। कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमण की वजह से देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद से ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था। अनलॉक-1 (Unlock-1) के साथ ही एक जून से छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायगढ़ से महाराष्ट्र (Maharashtra) के गोंदिया के बीच जनशताब्दी एक्सप्रेस (Janshatabdi Express) चलेगी। इसके अलावा तीन एक्सप्रेस ट्रेनें छत्तीसगढ़ से होकर गुजरेगी।