
Unlock 4 : दसवीं-बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने की विशेष व्यवस्था, कोर्स में 30-40 प्रतिशत की कटौती भी
सरकार ने जारी की अनलॉक 4 की गाइडलाइंस, जाने क्या कब से खुलेगा
कोरोना वायरस संक्रमण काल में नरेन्द्र मोदी सरकार ने गत दिनों अनलॉक 4 की गाइडलाइंस जारी की है। भूपेश बघेल सरकार भी इसके तहत छत्तीसगढ़ में 30 सितंबर तक सभी शैक्षणिक संस्थाएं बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इन परिस्थितियों में कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इसमें स्कूल खुलने में होने वाली देरी को दृष्टिगत रखते हुए पाठ्यक्रम में लगभग 30 से 40 प्रतिशत कटौती कर कोर्स का माहवार विभाजन किया गया है। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को यह स्पष्ट रहे कि किस माह में उन्हें कोर्स का कितना हिस्सा पूर्ण करना है। यह कोर्स छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर 3 सितम्बर तक उपलब्ध करा दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें... [typography_font:14pt]जेईई-नीट परीक्षार्थियों को बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ में नि:शुल्क परिवहन की व्यवस्था
10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए सीजीबीएसई घटे हुए निर्धारित कोर्स के अनुसार लगातार ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जाएगी। इनका प्रसारण यू-ट्यूब चैनल पर किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट www.cgschool.in पर लिंक किया जाएगा। इससे विद्यार्थी यदि चाहें तो किसी भी समय इन कक्षाओं के रिकार्ड किए गए वीडियो दोबारा देख सकेंगे। ऑनलाइन कक्षाओं का साप्ताहिक टाइम-टेबल सीजीबीएसई की वेबसाइट पर 5 सितंबर तक उपलब्ध करा दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >रायपुर. छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम एवं मूल्यांकन संबंधी विशेष व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था से प्रत्येक विद्यार्थी की पढ़ाई का मूल्यांकन हो सकेगा। कमजोर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह व्यवस्था सितंबर से लागू की जाएगी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें...सोनू सूद बोले- आंसू पोंछ ले बहन, किताबें नई होंगी और घर भी नया होगा
Published on:
1 Sep 2020, 10:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.