
यूपी में चुनाव परिणाम चौंकाने वाले होंगे: भूपेश बघेल
रायपुर. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले कि समाजवादी पार्टी जाति और भाजपा धर्म के आधार पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस पार्टी मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने गुरुवार को उत्तरप्रदेश के आगरा जिले की सभी विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों, सेक्टर एवं बूथ प्रभारी के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की।
आगरा में चुनाव तैयारियों की समीक्षा बैठक
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि इस बार का चुनाव परिणाम चौंकाने वाला होगा। मुद्दे जीतेंगे। वहीं, उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी युवाओं को समर्पित अपने घोषणा पत्र 'भर्ती विधान' को लेकर युवाओं के बीच जागरुकता के लिए युवा संसद (टाउन हॉल मीटिंग) का आयोजन करेगी। इसी के मद्देनजर कांग्रेस के उत्तरप्रदेश पर्यवेक्षक भूपेश बघेल शुक्रवार को आगरा में युवा संसद कार्यक्रम में शामिल होंगे और युवाओं से संवाद करेंगे।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]उत्तराखंड कांग्रेस का कैंपेन थीम सॉन्ग भूपेश बघेल से किया लॉन्च
कांग्रेस के उत्तरप्रदेश कम्युनिकेशन विभाग में संयोजक अशोक सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क भी करेंगे। बता दें कि 6-7 फरवरी को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी उत्तरप्रदेश में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। राहुल गांधी प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के प्रयास के तहत स्थानीय युवा नेताओं के साथ भी संवाद करेंगे। उत्तरप्रदेश में कांग्रेस ने 20 लाख सरकारी नौकरी, हजारों टीचरों की वैकेंसी और परीक्षा फीस को भी माफ करने का ऐलान किया है।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >वीडियो देखने के लिए क्लिक करें... चुनाव आयोग डोर-टू-डोर अभियान का ब्रांड एम्बेसेडर गृहमंत्री अमित शाह को घोषित करे : भूपेश बघेल
Updated on:
28 Jan 2022, 1:42 AM IST
Published on:
28 Jan 2022, 1:42 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.