21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Elections 2022 : मोदी-योगी के जाने का समय आ गया है : भूपेश बघेल

प्रधानमंत्री से पूछा- दूसरी लहर में नदियों में कितनी लाशें बहीं? छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व कांग्रेस के स्टार प्रचारक ने उत्तरप्रदेश के कानपुर में किया चुनाव प्रचार
less than 1 minute read
Google source verification
UP Assembly Elections 2022 : मोदी-योगी के जाने का समय आ गया है : भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने यूपी की गोविंदनगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर के लिए चुनाव प्रचार किया।

रायपुर. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए डोर-टू-डोर कैम्पेन जोरों पर है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कानपुर जिले में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए डोर-टू-डोर प्रचार किया। कांग्रेस के स्टार प्रचारक भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी। चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जाने का समय आ गया है।

सीएम ने कानपुर में क्या कहा, देखें वीडियो
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पीएम ने लोकसभा में कांग्रेस पर, नेहरूजी और इंदिराजी पर आरोप लगाया है। ना इंदिराजी और ना नेहरूजी उन्हें जवाब देंगे। ये इतिहास की बात है और पीएम इतिहास को तोड़-मरोड़ नहीं सकते हैं। पीएम को तो जवाब देना चाहिए कि नोटबंदी के बाद कितना कालाधन वापस आया? दूसरी लहर में नदियों में कितनी लाशें बहीं? जीएसटी के बाद देश की अर्थव्यवस्था में क्या परिवर्तन आया?
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]प्रियंका गांधी ने जारी किया घोषणा-पत्र, उत्तरप्रदेश में लागू करेंगे छत्तीसगढ़ मॉडल
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे मुख्य मुद्दे हैं, किसानों को अच्छा दाम मिले। बेरोजगारों को काम मिले, महिलाओं को सम्मान मिले। 20 लाख लोगों को सरकार नौकरी मिले। बता दें कि भूपेश बघेल ने रविवार को गोविंदनगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर, किदवई नगर सीट से प्रत्याशी अजय कपूर और सिकंदरा सीट से प्रत्याशी नरेश कटियार के लिए डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार किया। साथ ही आमसभा को भी संबोधित किया।
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें : मोदी सरकार का बजट पूरी तरह से निराशाजनक और दिशाहीन : भूपेश बघेल