
UPSC Mains 2026: आज से शुरू मेन्स परीक्षा! (photo-patrika)
UPSC Mains 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा 2026 आज से शुरू हो रही है। रायपुर में परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राजधानी में इस परीक्षा के लिए कुल 185 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा 21, 22, 23, 29 और 30 अगस्त को निर्धारित केंद्र पर आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए फेस आइडेंटिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। प्रशासन ने सुरक्षा और परीक्षा संचालन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।
रायपुर में UPSC सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा का आयोजन 21, 22, 23, 29 और 30 अगस्त 2026 को किया जाएगा। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई है।
UPSC मेन्स परीक्षा रायपुर के जे. आर. दानी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, कालीबाड़ी चौक में आयोजित होगी। प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा, प्रवेश और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र पर पहुंचने और सभी आवश्यक निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।
परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों के प्रवेश को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश फेस आइडेंटिफिकेशन के माध्यम से दिया जाएगा। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।
परीक्षा के सफल संचालन के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं। डिप्टी कलेक्टर रायपुर उत्तम प्रसाद रजक को सहायक को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है। वहीं रोजगार अधिकारी, विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर केदारनाथ पटेल को कंट्रोल रूम प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों को परीक्षा संचालन और प्रवेश से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Updated on:
21 Aug 2026 12:09 pm
Published on:
21 Aug 2026 12:08 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
