25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पार्षद टिकट के लिए नेताओं के घरों में ड्रामा चालू, खुद तो दावेदार हैं ही, भाई और पत्नी को भी लगाया कतार में

खुद तो दावा कर ही रहे हैं, भाई और पत्नी भी टिकट के लिए भी जोर आजमाइश कर रहे लोग ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 25 Oct 2019, 8:11 AM IST

पार्षद टिकट के लिए नेताओं के घरों में ड्रामा चालू, खुद तो दावेदार हैं ही, भाई और पत्नी को भी लगाया कतार में

पार्षद टिकट के लिए नेताओं के घरों में ड्रामा चालू, खुद तो दावेदार हैं ही, भाई और पत्नी को भी लगाया कतार में

रायपुर . जब से महापौर का चुनाव पार्षदों के बीच उन्हीं की वोटिंग से होने का फैसला हुआ है, तब से पार्षद चुनाव के लिए दावेदारों में होड़ मची हुई है। बस्ती-गलियों की राजनीति करने वाले नेताओं के घरों में भी दावेदारों की बड़ी लिस्ट बनने लगी है। वे खुद तो दावा कर ही रहे हैं, भाई और पत्नी भी टिकट के लिए जोर आजमाइश करने लगे हैं।

धनतेरस के दिन इस शुभ मुहुर्त में करें खरीदारी वरना शॉपिंग करना पड़ सकता है भारी, रखे इस समय का ध्यान...

कुछ ऐसे वार्ड हैं, जहां वर्तमान पार्षद एंटी इंकमबेंसी की हवा देखते हुए दूसरे वार्ड की ओर रुख करने का मन बना रहे हैं, तो कुछ ऐसे पार्षद हैं, जो इस बार चुनाव ही नहीं लडऩा चाह रहे हैं। चुनाव नहीं लडऩे वाले पार्षद अपने कार्यकर्तां को चुनाव लड़ाना चाह रहे हैं।

टिकट दावेदारों में दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टी भाजपा और कांग्रेस में होड़ मची है। सबसे ज्यादा होड़ तो भाजपा में मची हुई है। भाजपा में कार्यकर्ताओं ने तीन से चार बार के पार्षदों को टिकट नहीं देने का राग अपने आला नेताओं के पास अलापना शुरू कर दिया है।

पिछले एक दशक से किडनी की बीमारी से जूझ रहे ग्रामीण,राज्यपाल पहुंची तो इलाज का पूरा खर्च उठाने को तैयार हुई सरकार

वहीं कांग्रेस पार्टी में भी सक्रिय और जीतने वाले कार्यकर्ता को ही टिकट देने की मांग जोर पकडऩे लगी है। इसके अलावा परिवारवाद, स्थानीय और बाहरी का मुद्दा भी जोर पकड़ रहा है।

इन वार्डों से भी आई दावेदारी

28 शहीद हेमूकालाणी वार्ड - ओबीसी ।
भाजपा- दिलीप सारथी, शंकर यादव।
कांग्रेस - गुलाब जंघेल, गुलाब सेन।

36 अब्दुल हमीद वार्ड - ओबीसी।
भाजपा - आशिष कुरैशी, युनूस कुरैशी

कांग्रेस- इब्राहिम कुरैशी, सिद्दीक कुरैशी, अनवर हुसैन, अनीस ।
38 शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड - ओबीसी।

भाजपा - कृष्णा यादव, हितेंद्र सोनकर, दीपक जायसवाल ।
कांग्रेस- बलदाऊ साहू, राजू श्रीवास, बजरंग यादव।

49 गुरु घासीदास वार्ड - अनुसूचित जनजाति महिला।
भाजपा - जानकी धु्रव, शैलेंद्री छेदया, सविता सराठे।

कांग्रेस - शीतल कुलदीप।
51 पं. विद्याचरण शुक्ल वार्ड - अनुसूचित जाति ।

कांग्रेस - संतोष कोसले, राजा बंजारे, जीतू बारले, तामेश्वर कुर्रे।
भाजपा - राजू राघव, हेमलाल भारती, बिंदु माहेश्वरी, रवि सोनवानी।

52. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड - सामान्य महिला।
कांग्रेस- संध्या नायडू ठाकुर, लोकेश्वरी देव सेन, सुषमा सुमंत राय।
भाजपा -सुषमा निर्मलकर, श्रद्धा मिश्रा।

Click & Read More Chhattisgarh News.