रायपुर । नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद कहीं खुशी की लहर है, तो कहीं हार को लेकर चेहरे पर मायूसी छाई हुई है। इसी बीच छत्तीसगढ़ की 151 नगरीय निकायों में हुए चुनाव के लिए वोटों की गिनती लगभग समाप्ति की और है। कई जगहों में जीत की घोषणा भी कर दी गई है लेकिन औपचारिक आदेश अभी बाकि है। इसी के साथ सोलह जिलों की मतगणना सामान्य लिस्ट भी जारी हो चुकी है।