15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
VIDEO: कांग्रेस पार्षद की खुलेआम गुंडागर्दी, युवक को जमकर पिटा, बचाने आई मां को भी नहीं बख्शा
Play video

VIDEO: कांग्रेस पार्षद की खुलेआम गुंडागर्दी, युवक को जमकर पिटा, बचाने आई मां को भी नहीं बख्शा

- पीड़ित युवक ने अजाक थाने में की शिकायत- पार्षद की शिकायत पर पीड़ित सहित तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज
Google source verification

रायपुर. राजधानी में खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए एक महिला और युवक की पिटाई करते हुए कांग्रेस पार्षद का वीडियो वॉयरल हुआ है। वीडियो में कांग्रेस पार्षद कामरान अंसारी और उसके समर्थक लाठी लेकर एक युवक को पीटते नजर आ रहे हैं।

युवक की पिटाई करने वालों को एक महिला रोकने की कोशिश करती नजर आ रही है। लेकिन हमलावर महिला से भी गाली-गलौज कर रहे हैं। घटना का वीडियो वॉयरल होने के बाद पीड़ित युवक के साथ भाजपा नेताओं ने विशेष थाना में पार्षद के खिलाफ लिखित शिकायत की है। दूसरी ओर पार्षद की शिकायत पर मार खाने वाले युवक और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।