29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधानसभा मानसून सत्र : अरपा बैराज निर्माण कार्य पर संसाधन मंत्री का जवाब, निर्माण 62% पूर्ण

निर्माणधीन बैराज के सवाल पर संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने जवाब दिया की अरपा नदी में शिव बैराज व पचरी घाट बैराज का निर्माण 62% तक पूर्ण किया जा चूका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Mansee Sahu

•

Updated: 26 Jul 2022, 1:42 PM IST

vidhansabha.jpg

बिलासपुर। अरपा नदी में निर्माणाधीन शिव घाट बैराज एवं पचरी घाट बैराज के संदर्भ में विधानसभा मानसून सत्र के दौरान विधायक शैलेश पांडेय ने जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे से प्रश्न किया है। उन्होंने पूछा कि बिलासपुर अरपा नदी में निर्माणाधीन शिव घाट बैराज और पचरी घाट बैराज की अद्यतन स्थिति क्या है और निर्माण कार्य कब तक पूर्ण हो जाएगा।

संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने जवाब देते हुए बताया कि अरपा नदी में निर्माणाधीन शिव घाट बैराज का निर्माण लगभग 62 प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है। बैराज में 24 नग मैकेनिकल गेट लगाने एवं आवागमन हेतु ब्रिज निर्माण का कार्य शेष हैए इसी प्रकार पचरीघाट बैराज का निर्माण लगभग 50 प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है। बैराज में 20 नग मैकेनिकल गेट लगाने एवं आवागमन हेतु ब्रिज निर्माण कार्य शेष है। निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा हो जाएगा एवं जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। शासन द्वारा 100 करोड़ की लागत से शिवघाट व पचरीघाट में दो बैराज बनाए जा रहे हैं।

बैराज बनने से जलसंकट खत्म होगा
विधायक शैलेश पाण्डेय ने बताया कि बिलासपुर की जीवन दायिनी नदी अरपा में बैराज निर्माण बनने के बाद बिलासपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में जलसंकट खत्म हो जाएगा। बिलासपुर में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अरपा के दो बैराज स्वीकृत किए गए हैं। बिलासपुर के अरपा नदी में दोनों बैराज शिव घाट और पचरी घाट निर्माणाधीन है जिससे बिलासपुर की अरपा 12 महीने पानी से भरी रहेगी और बिलासपुर का जल स्तर भी अच्छा बना रहेगा जिससे जनता को विशेष रूप से गर्मी में कोई दिक्कत नही आएगी। अधिकारियों को तय समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। अरपा में पानी साल भर रोका जा सकेगा।

भाजपा सरकार ने बिलासपुर को ठगा
विधायक शैलेश पाण्डेय ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती भाजपा की सरकार ने 15 साल तक बिलासपुर के लोगों को ठगा है और अरपा लगातार सूखती जा रही थी लेकिन कांग्रेस ने एनीकट और बैराज निर्माण को अपने घोषणा पत्र में प्राथमिकता से रखा था। सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने मेरी मांग पर विधानसभा में दो बड़े बैराज निर्माण की घोषणा की थी। शिव घाट और पचरीघाट पर दो बड़े बैराज निर्माण किए जा रहे हैं, जिससे अरपा के पानी को रोका जा सकेगा और सूखी अरपा में अब 12 महीने पानी रहेगा।