27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोगों की पहल: ग्रामीणों ने खुद ही गाँव में कर दी शराबबंदी, खरीदी-बिक्री पर लगेगा 51 हज़ार रूपए का जुर्माना

शराब बेचने-खरीदने पर लगेगा जुर्माना। गाली देने और डिस्पोजल की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Vinayak Singh

•

Updated: 5 Aug 2022, 5:51 PM IST

photo1659700670o.jpeg

बालोद। अवैध शराब बिक्री के बढ़ते मामले एवं अपराध को देखते हुए गांव को नशा व शराब मुक्त करने जिले के ग्राम घुमका के ग्रामीणों ने सामूहिक निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने बुधवार को गांव में बैठक ली। ग्राम प्रमुखों ने ग्रामीणों के सहमति से गांव में अवैध शराब बेचने वाले 12 शराब कोचियों पर 45 हजार रुपए का दंड लगाया।

ग्रामीणों ने बैठक कर लिया निर्णय
शराब के नशे में गांव के गली-मोहल्ले व चौक-चौराहों में गाली-गलौज करने वालों को 20 हजार रुपए से दंडित किया। ग्रामीणों ने गांव की दुकानों में खुला डिस्पोजल बेचने पर भी प्रतिबंध लगाया। ग्रामीणों ने यह भी निर्णय लिया है कि भविष्य में गांव में अवैध शराब बेचने व खरीदने वालों को 51 हजार रुपए से दंडित किया जाएगा। उसे गांव से पृथक भी किया जाएगा। ग्राम घुमका जिले का पहला गांव है, जहां इस तरह का कठोर निर्णय लिया है। ग्रामीणों का यह फैसला अन्य गांव के लोगों के लिए भी प्रेरणा बनेगा।

गांव में शांति व शराबखोरी रोकने निर्णय
ग्राम प्रमुख मिलाप ठाकुर, सरपंच सुनीता बक्शी, ग्राम सचिव रामपाल साहू ने बताया कि गांव में कुछ समय से अवैध शराब की बिक्री से लड़ाई-झगड़ा व गांव में अशांति का माहौल बन रहा था। गांव की बिगड़ती व्यवस्था को देखते हुए यह सख्त नियम बनाया गया है। शराबखोरी अधिक होने के कारण शराब का असर युवा पीढ़ी पर भी पड़ रहा था। हमें उम्मीद है गांव में शराबखोरी बंद होगी व शांति व्यवस्था बनी रहेगी।

सीसीटीवी कैमरे होगी निगरानी
ग्रामीणों की बैठक में पुरुष ही नहीं बल्कि घुमका गांव की महिलाएं भी शामिल हुईं। निर्णय लिया कि गांव की निगरानी के लिए गांव के चौक-चौराहे में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरे दस दिन के भीतर लगाए जाएंगे। ग्रामीण जगत साहू, विसहत मंडावी, छन्नू साहू ने बताया कि यह बेहतर निर्णय है। हम इससे खुश हैं। बैठक में प्रेम साहू, अम्मन बक्शी, चन्द्र लाल धुर्वे, देवगनी बक्शी, भूतपूर्व जनपद सदस्य, रश्मि साहू आदि उपस्थित रहे।

डिस्पोजल बेचने पर भी प्रतिबंध
जनपद सदस्य शारदा सिन्हा, ग्राम विकास समिति के सदस्य राम्दूराम ठाकुर, हीरा सिंह ठाकुर ने बताया कि गांव में खुला डिस्पोजल बेचना बंद किया गया हैं। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई होगी। वहीं ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि गांव में अवैध शराब बेचने व उसे खरीदने पर 51 हजार रुपए अर्थदंड लगा जाएगा।