नई फ्लाइट शुरू करने की मांग
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से रायपुर से जयपुर, जम्मू, पटना, राजकोट, अमृतसर और विशाखापट्नम के नई फ्लाइट शुरू करने की मांग की है। ट्रैवल्स एंजेसी संचालकों यात्रियों की संख्या को देखते हुए केंद्रीय विमानन मंत्रालय और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से नए फ्लाइट शुरू करने का अनुरोध किया है। बता दें कि 27 मार्च से समय सीजन के दौरान विमानन कंपनियों द्वारा नई फ्लाइट चलाने की घोषणा की जाती है। लेकिन, पहली बार समर सीजन में नई फ्लाइट चलाने की घोषणा नहीं की गई है।