Rape In Chhattisgarh : नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले बुजुर्ग को आजीवन कारावास और किशोरी से दुष्कर्म करने वाले उसके मौसा को 20 साल सजा सुनाई गई है। दोनों ही प्रकरणों की सुनवाई अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश लवकेश प्रताप सिंह द्वारा की गई। साथ ही पीडि़ता के पुनर्वास के लिए 4-4 लाख रुपए देने की अनुशंसा की गई है।