25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिस्ता हुआ तार – तार, युवती को घर में अकेला देख बिगड़ी मौसे की नियत, दिया रेप की घटना को अंजाम

आरोपी ने घटना को अंजाम देकर दिया जान से मारने की धमकी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 18 Nov 2019, 9:05 PM IST

रिस्ता हुआ तार - तार, युवती को घर में अकेला देख बिगड़ी मौसे की नियत, दिया रेप की घटना को अंजाम

रिस्ता हुआ तार - तार, युवती को घर में अकेला देख बिगड़ी मौसे की नियत, दिया रेप की घटना को अंजाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी से दिनों - दिन रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। रविवार को रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक युवती को उसके रिश्ते के मौसा ने दुष्कर्म का शिकार बनाया है। घर में युवती को अकेला पाकर आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी युवती को दे डाली।

जानकारी के अनुसार रिश्ते को तार - तार करने वाला आरोपी मौसा, पीड़िता को घर में अकेला पाकर मौका का फायदा उठाते हुए घर का दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। हिम्मत जुटाते हुए पीड़िता ने रविवार की रात टिकरापारा थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर भेल भेज दिया है।

इस मामले में एडिशन एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि पीड़िता घर में अकेली थी। तभी उसके एक रिश्तेदार जो रिश्ते में मौसा लगता है उसने मौका पाकर घर का दरवाजा बंद कर दिय और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Click & Read More Chhattisgarh News.

सरकार कर रही छत्तीसगढ़ में हीरे की खान तलाशने की कवायत, इस कंपनी को मिली जिम्मेदारी

शातिर महिला एजेंट ने की तीन लाख की धोखाधड़ी, झांसे का तरीका कर देगा आपको हैरान

फेसबुक में मुख्यमंत्री पर अश्लील टिप्पणी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार, पहले भी कर चुकी है ये हरकत

Chhattisgarh Panchayat Election: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण तय, सामान्य 4, OBC 7, ST 13, SC के लिए 3 जिले आरक्षित

PSC परीक्षा जीरो ईयर पर आया मुख्यमंत्री जवाब, कहा - जीरो ईयर घोषित होने नहीं दिया जाएगा