26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM का ऐलान: जिस दिन केंद्र कह दे कि वैक्सीन नहीं देंगे, हम अपने लोगों को फ्री में टीके लगवाएंगे

- मुख्यमंत्री बघेल ने की प्रदेश की जनता को राहत देने वाली बड़ी घोषणा- विधानसभा में सीएम ने कहा- बिहार में फ्री में बांटेंगे छत्तीसगढ़ में नहीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 26 Feb 2021, 9:54 PM IST

cm_cg_news.jpg

रायपुर. विधानसभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel) ने प्रदेश की जनता को राहत देने वाली बड़ी घोषणा कर दी। सीएम ने स्पष्ट किया कि अगर केंद्र सरकार राज्य को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) नहीं देगी, तो हम अपने लोगों को फ्री में टीके लगवाएंगे। हमारे पास पैसों की कोई कमी नहीं है। हम उसके लिए पैसे रखे हुए हैं। सीएम का बयान ऐसे वक्त पर आया है जब 1 मार्च से बुजुर्गों का टीकाकरण शुरू होने जा रहा है, जिसके लिए केंद्र नि:शुल्क वैक्सीन देगी।

Coronavirus: थम नहीं रहा कोरोना से मौतों का सिलसिला, फरवरी में हर दिन हो रही 4 मौतें

मगर, बाद आम लोगों की बारी आनी है। जो सरकार से उम्मीद लगाए बैठे हैं। सदन में सीएम ने कहा कि मैं साथियों से पूछना चाहता हूं क्या 3 करोड़ लोग ही भारत सरकार की जिम्मेदारी हैं? क्या उनकी जिम्मेदारी 135 करोड़ लोग नहीं है? क्या आप केवल बिहार के लोगों को फ्री में वैक्सीन बांटेंगे? छत्तीसगढ़ के लोगों ने आपको नुकसान किया, इसलिए आप फ्री में वैक्सीन नहीं देंगे।

'पत्रिका' सबसे पहले
25 जनवरी को सबसे पहले बताया था कि हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंट लाइन वॉरियर्स और 50 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों को नि:शुल्क टीके लगेंगे। इन्हें छोड़ दिया जाए तो राज्य में 1.23 करोड़ लोग बचते हैं। अगर, राज्य सरकार इनके टीका बोझ उठाती है तो सरकार को करीब 516 करोड़ रुपए भार आएगा स्पष्ट है कि राज्य सरकार पूर्व से ही इस तैयारी में है कि केंद्र मना करता है तो राज्य की जनता को महामारी के इस दौर में वैक्सीन से वंचित नहीं रखा जाएगा।

बुजुर्गों और 45 से अधिक आयुवर्ग वालों के टीकाकरण को लेकर आज जारी होगी गाइडलाइन

कोवैक्सीन तीसरे ट्रायल के बाद ही लगेगी

सीएम ने विधानसभा में आप सभी को स्वीकार करना चाहिए कि हमारे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव तीसरे ट्रायल की बात क्यों कह रहे हैं? जिन 11 राज्यों में कोवैक्सीन भेजी गई सिर्फ 1 प्रतिशत लोगों को ही क्यों लगी? इस पर भी सोचना चाहिए।