10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम की चेतावनी, आज-कल हो सकती है भारी बारिश, कलेक्टरों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

मौसम की चेतावनी, आज रात हो सकती है भारी बारिश, कलेक्टरों को सतर्क रहने के दिए निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 8 Aug 2018, 5:45 PM IST

CG News

मौसम की चेतावनी, आज-कल हो सकती है भारी बारिश, कलेक्टरों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

रायपुर. राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो रही है। सोमवार-मंगलवार की रात शहर में 20.2 मिमी बारिश हुई, जबकि मंगलवार को दिन में दोपहर दो बजे के बाद 3 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, आज सुबह से ही जमकर बारिश हो रही है। जिससे शहर के गई इलाकों में पानी भर गया। इधर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटें में प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

आज रात हो सकती है तेज बारिश
मौसम विज्ञान केन्द्र लालपुर के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश के रायपुर, दुर्ग, बस्तर एवं बिलासपुर संभाग के सभी जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। वहीं, अगले 48 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में एक दो स्थानों पर भारी हो सकती है। वहीं, रात में जमकर बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इस चेतावनी के बाद राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव एनके खाखा ने सभी संभागों के आयुक्त और जिला कलेक्टरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

जमकर बरसा बादल
देर रात अच्छी बारिश होने के बाद बुधवार सुबह मौसम मेहरबान हो गया। हल्की-हल्की बारिश के बीच 11 बजे जमकर बारिश हुई। करीब 2 बजे तक हुई झमाझम बारिश से शहर के कई नीचले इलाके डूब गए। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, मौसम विभाग ने आज रात और अलगे 24 घंटों में घनघोर बारिश की संभावना जताई है।

बना कम दबाव का क्षेत्र
दरअसल उत्तरी पश्चिम बंगाल की खाड़ी उड़ीसा तट और समीपवर्ती क्षेत्र पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना था, जो अवदाब में परिवर्तित हुआ है। जिसके संगत ऊपरी वायु का चक्रवाती घेरा समुद्र तल से 7.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। जो उत्तरी-पश्चिम दिशा की ओर बढऩे के कगार पर है और रात तक उड़ीसा पश्चिम बंगाल समुद्री तट पार कर सकता है।

इससे प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की अतिसंभावना बना हुआ है। आगामी दो दिन बाद प्रदेश में अनके स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की अति संभावना है।