26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग के अनुसार 15 अक्टूबर से होगी प्रदेश में भारी बारिश के साथ मानसून की वापसी

इस साल रैनी सीजन में प्रदेश में सामान्य से 10 फीसदी अधिक बारिश, रायपुर में 5 फीसदी कम।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 10 Oct 2019, 9:11 PM IST

मौसम विभाग के अनुसार 15 अक्टूबर से होगी प्रदेश में भारी बारिश के साथ मानसून की वापसी

मौसम विभाग के अनुसार 15 अक्टूबर से होगी प्रदेश में भारी बारिश के साथ मानसून की वापसी

रायपुर . देश में इन दिनों त्यौहारी सीजन चल रहा है ऐसे में आगामी 15 अक्टूबर से प्रदेश से मानसून की वापसी की आशंका भी जताई जा रहे है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून का लौटना तय है। राजस्थान में गुरुवार से मानसून की वापसी शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ में इस साल रैनी सीजन में सामान्य से 10 फीसदी अधिक बारिश हुई है। प्रदेश में सामान्य बारिश 1142.1 बारिश होनी चाहिए, लेकिन इस साल यह बढ़कर 1255.7 मिमी बारिश हुई है।

लापता हुई महिला को खोजते हुए पुलिस पहुंची घर, पूछताछ में पति ने कहा- मारकर दफना दिया हूं डेड बॉडी

इसी तरह रायपुर जिले में सामान्य से 5 फीसदी कम बारिश हुई है। हालांकि यह सामान्य बारिश की श्रेणी में आता है। रायपुर जिले में एक जून से 30 सितंबर तक 1003.5 मिमी बारिश हुई है, जबकि 1051.5 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। वहीं प्रदेश में सबसे अधिक बारिश बीजापुर जिले में सामान्य से 68 फीसदी अधिक बारिश हुई है। इस जिले में एक जून से 30 सितंबर तक 2229.1 मिमी बारिश हुई है, जबकि औसत बारिश 1323.4 मिमी होनी चाहिए थी। इसी तरह प्रदेश के पांच जिले बस्तर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। इसके अलावा प्रदेश के तीन जिले ऐसे हैं, जहां सामान्य से कम बारिश हुई है। ये जिले सरगुजा, मुंगेली, जशपुर हैं। जबकि बाकी जिलों में सामान्य बारिश हुई है।

काम की खबर: अब मकान मालिक को नहीं किराएदारों को मिलेगा पट्टा, विभाग ने जारी किया निर्देश

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में सामान्य बारिश हुई है। मानसून वापसी 15 अक्टूबर से शुरू होगी। राजस्थान में 10 अक्टूबर से शुरू हो गई है। मानसूनी वापसी के दौरान छिटपुट बारिश होगी। अभी जो बारिश हो रही है, वह लोक सिस्टम की वजह से है। आगामी दो दिनों तक प्रदेश में कुछ स्थानों पर इसी तरह का मौसम रहेगा। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को आकाश मुख्यत: साफ रहेगा। दोपहर या शाम को गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है।

Click & Read More Chhattisgarh News .