26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट, 9 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

Weather Forecast: विभाग ने जारी किया Yellow Alert, अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम बदलने की आशंका ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 5 Oct 2019, 5:37 PM IST

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट, 9 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट, 9 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शनिवार को हल्के बादल छाए हुए हैं और हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम सुहावना (Chhattisgarh Weather Update) बना हुआ है। कई हिस्सों में बूंदा - बांदी भी देखने को मिली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम बदलने की आशंका जताई जा रही है। विभाग ने 9 अक्टूबर तक अलर्ट जारी कर भारी वर्षा की आशंका जताई है।

इंदिरा गाँधी की सरकार ने गाँधी के हत्यारे सावरकर के सम्मान में जारी किया था डाक टिकट, अमित जोगी ने किया ट्वीट

अगले 24 घंटों के दौरान देश के कई राज्यों में जिसमे छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से सहित महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्य, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्णाटक, केरल और उत्तरी अंडमान निकोबार द्वीप समूह के हिस्सों में अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

OBC आरक्षण पर CM भूपेश का आया बड़ा बयान, कहा- पिछड़े वर्ग के हितैषी है तो करें समर्थन..

इस दौरान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु और बिहार के पूर्वी भागों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश देखी जा सकती है।जबकि, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के पश्चिमी हिस्सों में मौसम मुख्यतः गर्म और शुष्क बना रहेगा।

आपको बता दें जम्मू-कश्मीर के उत्तरी भाग तथा उससे सटे आसपास के क्षेत्रों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मौजूद है। वहीँ, झारखंड और उसके सटे गंगीय पश्चिम बंगाल के भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित है। साथ ही चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम के उत्तर-पूर्वी भागों पर बना हुआ है। उत्तरी आंतरिक कर्णाटक तथा उससे सटे तेलंगाना व मराठवाड़ा के भागों पर भी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। जबकि, चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी केरल के भागों के निचले स्तर पर विकसित है।

नक्सली मना रहे पार्टी की 150वीं वर्षगांठ, विचारधारा से जोड़ने गांव में फेंक रहे पर्चे, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान, मध्य महाराष्ट्र, कर्णाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ मध्यम बारिश रिकॉर्ड हुई है। जबकि, एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी देखने को मिली। जबकि, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और खाड़ी द्वीप समूह के साथ बाकी बचे महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के हिस्सों में ज्यादातर स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई।