CG Weather Update : मानसून द्रोणिका विदिसा, रतलाम, बेतुल, ब्रम्हपुरी, कांकेर, कलिंगापट्टनम और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर से होते हुए पश्चिमी मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है, जो कि मध्य समुद्र तल से 1.5 किमी ऊंचाई पर स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण ओडिसा और उसके आस-पास के क्षेत्र के ऊपर 3.1 किमी ऊंचाई पर स्थित है। एक हवा का शिखर जोन 20 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर मध्य समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई के बीच स्थित है।