
Wedding Season : शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है। कई गीत ऐसे हैं जो तब भी बजते थे और आज भी बजते हैं लेकिन कई चीजों में काफी बदलाव आया है। उन्हीं में से एक है दूल्हे की बियर्ड। अगर हम कुछ साल पहले की बात करें तो दूल्हे राजा शादी में क्लीन शेव्ड ही नजर आते थे, फैशन में बदलाव की ऐसी लहर आई कि पूरी कहानी बदल चुकी है। बियर्ड लुक शादी के फेवरेट लुक में शुमार हो चुका है।
शेरवानी और सूट के मुताबिक स्टाइल
दूल्हाराजा शादी में क्या पहन रहा है उसके मुताबिक बियर्ड सेट की जाती है। इसमें रॉयल लुक, लॉन्ग बियर्ड, शॉर्ट बियर्ड, मीडियम बियर्ड या फ्रेंच कट समेत 10 तरीके से दाढ़ी को सेट कराते हैं। शेरवानी में रॉयल बियर्ड और मशरूम कट बेहतर लुक देता है जबकि सूट पर शॉर्ट बियर्ड दाढ़ी और स्ट्रेट हेयर स्टाइल का क्रेज है।
बाथटब में शाहरूख के एड ने बदला था सिनेरियो
एक दौर था जब सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाली कंपनियां भी सिर्फ महिलाओं पर फोकस कर ब्यूटी प्रोडक्ट लाती थीं, लेकिन जब शाहरुख खान ने गुलाब की पंखुड़ियों से भरे बाथटब में साबुन का विज्ञापन किया तब मेंस के कॉस्मेटिक आइटम की डिमांड महसूस कमी गई और मेंस फेसवाश, मेंस क्रीम, मेंस लिपिस्टिक बाजार में परोसा जाने लगा। इस तरह मेंस कॉस्टमेटिक का एक बड़ा बाजार तैयार हो गया। जो युवा सजने-संवरने को जरूरी नहीं मानते थे, वे भी पार्लरों की ओर रुख करने लगे। यहीं से बियर्ड लुक में प्रयोग शुरू होने लगे और आज 10 से 15 तरह की बियर्ड स्टाइल को युवा जानने लगे।
राजधानी में क्रेजी बना बियर्ड लुुक
शादी में अब दूल्हे का बियर्ड लुक ट्रेंडिंग स्टाइल है। यह ट्रेंड महानगरों से चलकर छोटे शहरों से गुजरते हुए कस्बों और गांवों तक पहुंच चुका है। राजधानी रायपुर में बियर्ड लुक को लेकर यूथ क्रेजी हैं। 10 में से 9 युवा बियर्ड लुक पर एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। राजधानी में स्पेशल पैकेज डायमंड, क्लासिक और प्लेटिनम कैगेगरी में डिवाइड किए गए हैं।
- संजीव वर्मा, हेयर एक्सपर्ट
Updated on:
08 Dec 2023 02:20 pm
Published on:
08 Dec 2023 02:20 pm
