शीर्ष कमांडरों से सीधा संपर्क
छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और तेंलगाना शीर्ष माओवादियों और कमांडरों के साथ सीधे जुडा़ हुआ था। उत्तर बस्तर में सक्रिय हिड़मा के साथ उसके सीधे कनेक्शन होने की जानकारी मिली है। उसे बड़ी वारदात को अंजाम देने के पहले आयोजित की जाने वाली बैठकों में बुलाया जाता था। उसकी पत्नी पद्मा कोडापे द्वारा 1998-99 में बस्तर में एक बड़े विस्फोट की घटना में शामिल होने की जानकारी भी मिली है।