स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह के बाद ही गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्भवती महिलाओं को भी कोविड संक्रमण का खतरा है। अधिकतर गर्भवती महिलाओं में एसिम्टोमेटिक लक्षण दिख सकते हैं। हल्के लक्षणों के बावजूद संक्रमण से उनके स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है जो गर्भस्थ शिशु की सेहत पर असर डाल सकता है। उरला यूपीएचसी में टीकाकरण के दौरान बीरगांव नगर निगम आयुक्त श्रीकांत वर्मा, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. मनोज वर्मन, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक ज्योत्सना ग्वाल, स्वास्थ्य विभाग के मीडिया प्रभारी गजेंद्र डोंगरे आदि मौजूद थे।