छत्तीसगढ़ गठन के समय 1 नवंबर 2000 को 49 नगर पंचायतें, 20 नगरपालिका परिषद और 6 नगर निगम अस्तित्व में थे। राज्य गठन के बाद और आम निर्वाचन के पूर्व छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नगर पंचायतों, नगरपालिका परिषदों और नगरपालिक निगमों की संख्या में बढ़ोतरी की गई। इससे नवंबर 2004 को छत्तीसगढ़ में नगर पंचायतें 72, नगरपालिका परिषद 28 और 10 नगर निगम हो गए। वर्ष 2009 में इनकी संख्या बढ़ गई। इसके बाद प्रदेश में 10 नगर निगम , 32 नगर पालिका परिषद तथा 127 नगर पंचायतें बनीं।