11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महासमुंद में विधवा से सामूहिक दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार

कलेक्ट्रेट के एक विभाग में अनुकंपा नियुक्ति पर कार्यरत महिलाकर्मी से चार लोगों ने कई बार दुष्कर्म किया। इस अनैतिक कार्य में जयनारायण भोई सरकारी कर्मचारी, पुलिस जवान शशांक शर्मा, शिक्षक केपी पटेल और रज्जो भारती संलिप्त थे।

2 min read
Google source verification
महासमुंद में विधवा से सामूहिक दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार

महासमुंद में विधवा से सामूहिक दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार

रायपुर/महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में विधवा महिला कर्मचारी को धमका कर चार लोगों ने कई बार उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। चार आरोपियों में तीन सरकारी कर्मचारी हैं। इनमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़े: छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मरीज अस्पताल में भर्ती

कानून के रक्षक समेत चार आरोपी ने बनाया हवस का शिकार
पुलिस के अनुसार, पति की मृत्यु के बाद कलेक्ट्रेट के एक विभाग में अनुकंपा नियुक्ति पर कार्यरत महिलाकर्मी से चार लोगों ने कई बार दुष्कर्म किया। महिला की ओर से सिटी कोतवाली को दिए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि अक्टूबर 2019 में पहली बार सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। इनमें जयनारायण भोई सरकारी कर्मचारी, पुलिस जवान शशांक शर्मा, शिक्षक केपी पटेल और रज्जो भारती संलिप्त थे।

पढ़े: छत्तीसगढ़ : जाति और मूल निवास प्रमाण-पत्र अब आपको मिलेंगी घर पहुंच सेवा

वीडियो वायरल करने की धमकी
पुलिस को दिए गए शिकायती आवेदन में कहा गया है कि घटना की रात महिला के दोनों ब'चे मामा के घर रायपुर गए थे। आरोपियों ने वीडियो भी बनाया। आरोपियों ने महिला को वीडियो दिखाकर उसे वायरल करने, जान से मारने की धमकी दी और उसे कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। महिला की उम्र लगभग 45 साल बताई जा रही है।

पढ़े: घर में जिस्मफरोशी कराते सरकारी स्कूल की शिक्षिका रंगेहाथों पकड़ाई, संदिग्ध स्थिति में कई जोड़े मिले

धमकाकर बेटी को बनाना चाहते थे शिकार
महिला का आरोप है कि आरोपियों की नजर उसकी बेटी पर भी थी। आरोपियों ने महिला का वीडियो वायरल करने की धमकी देने के साथ ही बेटी को उठा ले जाने की धमकी दी। महिला ने गुरुवार रात कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली के थाना प्रभारी राकेश खुंटेश्वर ने शुक्रवार को बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर शशांक शर्मा (पुलिस आरक्षक), के.पी. पटेल (शिक्षक) के अलावा रज्जो भारती व जयनारायण भोई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। चार में से तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़े: अब आप दूसरे राज्य या शहर से भी डाल पाएंगे वोट, जानिए कैसे

पढ़े: कोरोना वायरस इफेक्ट : पैरासिटामॉल सहित जरूरी दवाएं 40 से 70% तक महंगी, छत्तीसगढ़ में मास्क और दस्ताने की भारी कमी

पढ़े: सरप्राइज देने ऑफिस से जल्द घर लौटी पत्नी, गैर मर्द की बाहों में पति को देख दंग रह गई पत्नी...फिर...

पढ़े: जानिए छत्तीसगढ़ की इस नदी के बारे में जो उगलती है सोना

पढ़े: छत्तीसगढ़ : सड़क हादसों में 4956 लोगों ने गंवाई जान, पुलिस महानिदेशक ने दिए निर्देश- सख्त से सख्त कार्रवाई करें

पढ़े: ये है छत्तीसगढ़ का मिनी गोवा, देशभर से लोग पहुंच रहे वीकेंड को मजेदार बनाने:

पढ़े: यह है छत्तीसगढ़ का सबसे सुंदर जलप्रपात, जिससे अब तक है लोग अनजान

पढ़े: 51 शक्ति पीठ में से एक है रतनपुर का मां महामाया मंदिर