10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति की बात इतनी बुरी लगी की गुस्से में आकर 3 साल की मासूम के हाथ बांधकर फांसी पर लटकाया फिर…

पत्नी ने अपनी मासूम बेटी के साथ ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया जिसे परिवार वालों की आंखें फटी की फटी रह गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 4 Nov 2018, 11:59 AM IST

SUICIDE NEWS

पति की बात इतनी बुरी लगी की गुस्से में आकर 3 साल की मासूम के हाथ बांधकर फांसी पर लटकाया, फिर खुद भी फंदे पर झूल गई मां

रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे एक पति ने उसे मायके किया तो पत्नी ने अपनी मासूम बेटी के साथ ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया जिसे परिवार वालों की आंखें फटी की फटी रह गई।

यह मामला बिलासपुर जिले की है। अपने बड़े भाई की बेटी के छट्ठी कार्यक्रम में जाने से पति ने मना किया तो नाराज पत्नी ने 3 साल की मासूम बेटी के हाथ बांधकर फांसी पर लटकाने के बाद खुद भी फांसी लगा ली। यह हृदयविदारक घटना सरकण्डा थानांतर्गत शिवम विहार कॉलोनी में शनिवार रात हुई। पति और देवर घर पहुंचे तो कमरे में दोनों की लाश फांसी पर लटकती मिली। पुलिस ने कमरा सील कर जांच शुरू कर दी है।

सरकण्डा पुलिस के अनुसार रतनपुर अंतर्गत ग्राम कलमीटार निवासी मनोरंजन धर्मराज पिता मोहनलाल (35) ग्राम खमतराई रोड स्थित शिवम विहार कॉलोनी में तु़लसीराम दुबे के मकान में किराये पर रहते हैं। मनोरंजन रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट हैं। घर में पत्नी मीनाक्षी धर्मराज (25) छोटा भाई महात्मानंद धर्मराज और ३ साल की बेटी प्रेरितेशा उर्फ नमी रहते हैं। कोरबा के ग्राम परसाभाठा में रहने वाले मीनाक्षी के बडे़ भाई देवेन्द्र लहिमोर के घर शनिवार को छट्ठी थी। शनिवार सुबह मीनाक्षी ने कोरबा जाने के लिए मनोरंजन से कहा तो उसने जाने से मना कर दिया। इस बात पर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। इस पर मीनाक्षी ने बेटी प्रेरितेशा के दोनों हाथ बांधकर बेडरूम की खिडक़ी में फांसी का फंदा बनाकर उसे लटका दिया। बेटी को फांसी लगाने के बाद खुद भी फांसी लगा ली।

रात करीब ९ बजे महात्मानंद घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर दरवाजा नहीं खुलने पर उसने मीनाक्षी के मोबाइल पर कॉल किया। कॉल रिसीव नहीं होने पर उसने बड़े भाई मनोरंजन को जानकारी दी। मनोरंजन घर पहुंचा और गली से पिछले दरवाजे पर पहुंचा। दरवाजा आधा खुला था। घर के अंदर प्रवेश करते ही मनोरंजन और महात्मानंद के पैरों तले जमीन खिसक गई। बेडरूम में मीनाक्षी और प्रेरितेशा की लाश लटकी हुई थी। मनोरंजन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे को सील किया। मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है।