19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / कमरे में झांककर देखा तो बहू को इस हालत में देख ससुर की फटी रह गई आंखें

कमरे में झांककर देखा तो बहू को इस हालत में देख ससुर की फटी रह गई आंखें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां ससुर जब बहू के कमरे में गया तो इस हालत में देख पैरो तले जमीन खिसक गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 16 Sep 2018, 12:03 PM IST

latest crime news

कमरे में झांककर देखा तो बहू को इस हालत में देख ससुर की फटी रह गई आंखें

रायपुर. छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां शख्स ने रात में सोते समय अपनी पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे रात में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब ससुर कमरे में गया तो देखा तीनों की लाशें बिस्तर पर पड़ी थी।

दरअसल, यह बिलासपुर की है। पुलिस के अनुसार, बिलासपुर का रहने वाला होमगार्ड का एक रिटायर्ड कर्मचारी है। रिटायर्ड कर्मचारी के दो बेटों और एक बेटी है। दोनों बेटे घर में ही अलग-अलग ब्लॉक में रहते हैं। रिटायर्ड कर्मचारी अपनी पत्नी के साथ अलग ब्लॉक में रहता है। रिटायर्ड कर्मचारी के दोनों बेटे ठेला चलाते हैं।

रिटायर्ड कर्मचारी और उसकी पत्नी दिन में छोटे बेटे के घर और रात का खाना बड़े बेटे के साथ खाते हैं। रात रिटायर्ड कर्मचारी ने बड़े बेटे, बहू, पोती और पोते साथ भोजन किया। इसके बाद अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह वे सोकर उठे तो बेटे के घर का दरवाजा खुला था। कमरे में हलचल नहीं होने पर उन्होंने कमरे के पास जाकर बेटे-बहू को आवाज लगाई।

अंदर से जवाब नहीं मिलने पर वे कमरे में गए, जहां बिस्तर पर बहू, पोता और पोती तीनों लेटे थे और ऊपर से चादर ढकी हुई थी। रिटायर्ड कर्मचारी ने चादर हटाई तो रोंगटे खड़े हो गए। बहू, पोती और पोते लाशें खून ले लथपथ बिस्तर पर पड़ी थीं। तीनों के गले में धारदार हथियार से हमले के निशान थे। कमरे में उनका बड़ा बेटा नहीं था। उन्होंने घटना की सूचना पत्नी, छोटे बेटे और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने आरोपी का सुराग लगाने परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ की।

खून से लथपथ मिली खुखरी
आरोपी फिंगर प्रिंट व एफएसएल एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। कमरे से खून से लथपथ खुखरी मिली। रिटायर्ड कर्मचारी का बड़ा बेटा घर पर नहीं था। पुलिस अनुमान लगा रही थी कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद हथियार घर में छोड़कर फरार हो गया।

आरोपी ने कबूला ये बड़ी बात
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इस बीच रात आरोपी बेहोशी की हालत में मिला। उसे इलाज के लिए पुलिस अस्पताल लेकर पुलिस पहुंची। होश में आने के बाद आरोपी ने तारपीन तेल पीने का खुलासा किया। डॉक्टरों ने आरोपी को अस्पताल रेफर कर दिया। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई।