रायपुर/बैकुंठपुर. छत्तीसगढ़ एसईसीएल कर्मचारी के घर में उसकी पत्नी का सड़ा-गल शव मिला है। घर से बदबू आने पर कॉलोनी वालों ने इसकी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर घर की जांच की। जिसके बाद लाश मिला। हैरान करने वाली बात तो यह कि मृतका का पति घटना के बाद भी उसी घर में रह रहा था। लेकिन उसने इस बात की कोई जानकारी पुलिस को नहीं दी।