2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलमारी के ऊपर बैठी थी मौत, समय पर पहुंच जाती एंबुलेंस तो 15 दिन का नवजात नहीं होता अनाथ

समय पर एंबुलेंस नहीं पूछने से की वजह से 15 दिन का नवजात अनाथ हो गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 10 Aug 2018, 12:39 PM IST

snake bite

अलमारी के ऊपर बैठी थी मौत, समय पर पहुंच जाती एंबुलेंस तो 15 दिन का नवजात नहीं होता अनाथ

दुर्ग. देवकर धमधा निवासी पुष्पा निषाद (27 वर्ष) को बुधवार रात साढ़े आठ बजे दाएं हाथ के अंगूठे में सांप ने डस लिया था। उसे धमधा अस्पताल ले जाया गया, जहां एंटी स्नैक वेनम नहीं होने की वजह से रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस देर से आने पर रात करीब दो बजे जब परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इधर, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि एंटी स्नैक वेनम पर्याप्त मात्रा में हैं। एेसे में महिला को रेफर किए जाने पर बीएमओ को नोटिस जारी किया गया है।

पुष्पा के पति किशन निषाद ने बताया कि सर्पदंश की बाद 15 मिनट बाद खुलासा हुआ। सांप को देखने के बाद जैसे तैसे देवकर से धमधा अस्पताल पहुंचे। अस्पातल में डॉक्टर ने यह कहते हुए रेफर टिकट बना दिया कि अस्पताल में एंटी स्नैक वेनम खत्म हो चुका है। मरीज को दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाने पर ही इंजेक्शन लगेगा। रात लगभग दो बजे जब वे दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचे तो पुष्पा बातचीत करना बंद कर दी थी। उन्हे अनहोनी का अभास हो चुका था। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने कुछ देर प्रयास किया। इंजेक्शन भी लगाया। बाद में अस्पताल के कर्मचारियों ने पुष्पा को मॉरच्युरी में रखने की बात कही।

पीडि़त परिवार का कहना था कि धमधा अस्पताल से सर्प दंश पीडि़ता को रात साढ़े आठ बजे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां पर एम्बुलेंस नहीं थी। एंबुलेंस आने पर रात दो बजे जिला अस्पताल पहुंचे। परिवार का कहना है कि समय पर इलाज मिलता तो पुष्पा बच जाती।

जानकारी के मुताबिक पुष्पा का विवाह चार वर्ष पहले हुआ था। ढाई वर्ष का उसका एक बेटा है। 15 दिन पहले उसका दूसरा प्रसव हुआ था। मौत की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा किया, और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने प्रकरण को जांच के लिए धमधा पुलिस को सौंप दिया है।

परिवार वालों ने बताया कि पुष्पा का प्रसव 15 दिन पहले हुआ था। कमरा अस्त-व्यस्त था। पुष्पा अपने कमरे को ठीक कर रही थी। आलमारी के ऊपर रखे खाली डब्बे को हटाते समय उसे सर्प ने डस लिया। कुछ काटने का अहसास होने पर उसने पति को बताया। पति ने आलमारी के ऊपर देखा तो वहां सांप बैठा था।