2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अकेली रह रही महिला के घर आना-जाना था अंजान लोगों का, आज गोली मारकर सुला दी मौत की नींद

पुलिस ने मृतका के पति और उसके मायके के एक युवक से भी अलग-अलग पूछताछ की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 29 Jul 2018, 10:01 PM IST

CG News

अकेली रह रही महिला के घर आना-जाना था अंजान लोगों का, आज गोली मारकर सुला दी मौत की नींद

रायपुर. आदर्श नगर में महिला की गोली मारकर हत्या का पता चलते ही मोहल्ले में दशहत है। मृतका कविता उर्फ सीमा काफी तेज-तर्रार थी। वह अपने पति कमलेश उर्फ छत्रधारी पर भारी पड़ती थी। उसकी शिकायत पर छत्रधारी को दो बार जेल जाना पड़ा है। सूत्रों के मुताबिक एक पार्षद महिला की मदद करता था। उसी के चलते छत्रधारी को दो बार जेल हो गई थी। फिलहाल पुलिस महिला से जुड़े सभी लोगों से पूछताछ कर रही है। क्राइम ब्रांच एक युवक से गहरी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मृतका के पति और उसके मायके के एक युवक से भी अलग-अलग पूछताछ की है।

Read Also: ये टीचर भरी क्लास में बच्चियों के अंगों को छूता और कहता- कपड़ा निकालो नहीं तो...

कैमरा लगता, तो हो जाती पहचान
पखवाड़े भर पहले मृतका का पति छत्रधारी मकान में सीसीटीवी कैमरा लगवाना चाहता था, लेकिन महिला नहीं लगवाना चाहती थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। मामला पंडरी थाने पहुंचा था। इसके बाद शांत हुआ। अगर मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा होता, तो हत्यारे का आसानी से पता चल जाता। बताया जाता है कि कविता से मिलने कुछ लोगों का आना-जाना लगा रहता था। इससे पति को आपत्ति थी। इस कारण वह मकान में सीसीटीवी कैमरा लगाना चाहता था। लेकिन कविता इसमें राजी नहीं हुई।

दो साल से अलग है पति
महिला पिछले दो साल से वह आदर्श नगर में अपने मकान में अकेली रह रही थी। पति अपने दो बच्चों के साथ दलदल सिवनी में रहता है। आर्दशनगर का मकान छत्रधारी का है। बार-बार झगड़ा होने के चलते पति अपने दो बच्चों के साथ अलग रहने लगा। इसके बाद से कविता अकेली रहती थी। दो मंजिला मकान के एक कमरे में कविता रहती थी। बाकी में तीन किराएदार रहते थे।

किराएदार ने सबसे पहले देखा

सुबह करीब 6.30 बजे किराएदार आशीष देवांगन उठा। वह पांचवें सेमेस्टर का इंजीनियरिंग छात्र है और स्मार्ट कार्ड बनाने वाली कंपनी में काम करता है। वह ऑफिस जाने के लिए बाहर निकला, तो उस समय कविता के कमरे का दरवाजा खुला था। कविता को औंधे मुंह पड़े देखकर आशीष ने तत्काल संजीवनी एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस के कर्मचारियों ने शव को करीब से देखा, तब हत्या का खुलासा हुआ। इसके बाद पंडरी पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी अमरेश मिश्रा, एएसपी प्रफुल्ल ठाकुर व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।


गोलियों की आवाज हुई , ध्यान नहीं दिया

पुलिस के मुताबिक मृतका अक्सर शराब का सेवन करती थी। और कुछ लोगों का आना-जाना रहता था। उसके कमरे में देर रात तक शोरशराबा रहता था। किराएदार कुछ बोलने से डरते थे। एक पार्षद से भी महिला के अच्छे संबंध थे। घटना के समय फायरिंग की आवाज हुई,लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। पुलिस एक संदेही युवक से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि युवक नशेड़ी और अपराधिक प्रवृत्ति का है।