
सेल्फी के चक्कर में घटारानी वाटरफॉल से 50 फीट नीचे गिरा युवक, बाल-बाल बची जान, लेकिन
रायपुर. देशभर में युवाओं पर सेल्फी का क्रेज इस कदर छाया हुआ है। इस सेल्फी के चक्कर में हजारों अपनी जान गंवा चुके हैं, हादसे की दर्दनाक घटनाओं के सामने आने के बावजूद इससे कोई सबक नहीं ले रहा है। सेल्फी लेते वक्त दर्दनाक हादसे एक और खबर सामने आई है।
इस बार हादसे की यह घटना के छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से करीब 80 किमी एक खूबसूरत वाटरफॉल जतमई घटारानी से आई है। जहां शनिवार को एक युवक को सेल्फी लेना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब वह जान जोखिम में डालकर सेल्फी ले रहा था।
इसी दौरान दर्दनाक हादसा हो गया, सेल्फी लेते वक्त युवक का पैर फिसल गया और 50 फीट पत्थरों से टकराता हुआ नीचे आ गिरा। युवक को घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस हादसे में युवक की कमर की हड्डी टूट गई।
खबरों के अनुसार अभनपुर के सारखी गांव का रहने वाला एक युवक अपने दोस्तों के साथ शनिवार को छुट्टी मनाने जतमई घटारानी गया हुआ था। इसी दौरान युवक अपने दोस्तों के साथ वाटरफॉल के ऊपरी हिस्से में पहुंच गया। वहां वे सभी सेल्फी लेने लगे।
इसी दौरान युवक का पैर फिसल गया। युवक जब तक संभल पाता वो पानी बहाव की चपेट में आ गया और करीब 50 फीट पत्थरों से टकराता नीचे जा गिरा। आंखों के सामने युवक को नीचे गिरता देख दोस्तों के होश उड़ गए। आनन-फानन में दोस्तों ने युवक को घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
इस हादसे के बाद वहां हड़कंप मच गया। दर्दनाक हादसे की यह वीडियो वहां घूमने आए शख्स के मोबाइल कैमरे में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।
Updated on:
30 Jul 2018, 11:43 AM IST
Published on:
29 Jul 2018, 7:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.