2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये टीचर भरी क्लास में बच्चियों के अंगों को छूता और कहता- कपड़ा निकालो नहीं तो…

ये टीचर भरी क्लास में बच्चियों के अंगों को छूता और कहता- कपड़ा निकालो नहीं तो...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 29 Jul 2018, 5:53 PM IST

CG News

ये टीचर भरी क्लास में बच्चियों के अंगों को छूता और कहता- कपड़ा निकालो नहीं तो...

रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आई है जिसे पढ़ने के बाद शिक्षकों पर से भरोसा उठ जाएगा। यहां शासकीय स्कूल के टीचर बच्चियों के पढ़ाने के साथ-साथ उसके अंगों को छूता और अश्लील हरकत करता था। हद तो तब हो गई एक बच्ची को भरी क्लास में कपड़े उतारने को कह दिया। ये सब सुनने के बाद लोगों का गुस्सा आसमान पर चढ़ गया। परिजनों ने शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद.. पढ़िए पूरी खबर..

आपको बता दें कि बालोद में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला 18 दिन बाद उजागर हुआ। ये मामला अभी शांत ही नहीं हुआ है कि प्रदेश के शिक्षकों को शर्मसार करने वाली घिनौनी घटना सामने आई। दरअसल अंबागढ़ चौकी ब्लाक के अरजकुंड गांव के मिडिल स्कूल के एक शिक्षक ने नाबालिग बच्चियों के साथ हवस की गंदी हरकतों को अंजाम दिया है। शिक्षक डांट फटकार लगाकर बच्चियों से अश्लील हरकत व छेडख़ानी करता था।

बच्चियों को कपड़े उतारने को कहता
अरजकुंड स्कूल में पदस्थ नियमित शिक्षक श्यामसाय कडिय़ाम पिता चेतुराम (50) अपने स्कूल में पढ़ रही मासूम बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करता था। वह बच्चियों को कपड़े उतारने कहता था और उनके निजी अंगों को छुआ करता था। वह इस गंदी हरकत को एक साल से करता आ रहा था। करीब साल भर से यहां पदस्थ शिक्षक कभी बच्चियों के सीने पर हाथ मारता तो कभी कुछ और हरकतें करता आ रहा था।

पहले भी कर चुका है ऐसी हरकतें
पीडि़त बच्ची के परिजनों ने बताया कि एक साल पहले भी इस शिक्षक की बच्चियों के साथ गंदी हरकतों की शिकायत बच्चों ने की थी, जिसके बाद शिक्षक ने पालकों व परिजनों और शाला विकास समिति के सामने माफी मांगा था और दोबारा इस तरह की हरकत नहीं करने की बात कही थी।

बच्चे व पालक रिपोर्ट लिखाने पहुंचे थाना
शिक्षक की छेडख़ानी और अश्लील हरकतों की शिकायत जब एक बच्चे ने की, उसके बाद पीडि़त और अन्य 8 बच्चों ने भी अपनी साथ हुए घटनाक्रम को बताया। पीडि़त में 6 कक्षा से लेकर 8 कक्षा के 11 वर्ष व 13 वर्ष के बच्ची शामिल हैं, जो अपने परिजनों के साथ मामला दर्ज कराने थाना पहुंचे थे।

ऐसे हुआ खुलासा
गुरुवार को सातवीं में पढऩे वाली एक बच्ची ने शिक्षक की गंदी हरकतों के बारे में अपनी मां को बताया। बच्ची के बातों को बताने के बाद भी उसकी मां को यकीन नहीं हुआ। फिर गांव के सरपंच पति मनोज कोरेटिया को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद शाला शिक्षा समिति और परिजनों ने शिक्षक की अश्लील हरकतों के बारे में स्कूल जाकर शिक्षक से पूछताछ की।

अन्य बच्चियों ने भी बताया
पूछताछ में उसने अपनी गंदी हरकतों को कबूल किया और माफी मांगने लगा। इसके बाद अन्य बच्चियों ने भी एक के बाद एक अपने साथ हुए वाकयों का खुलासा किया। इसके बाद पालक व ग्रामीणों ने शिक्षक की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद आरोपी को चौकी थाना लाकर मामले में एफआईआर दर्ज कराया गया।

स्कूली बच्चियों से छेड़छाड़ वाली घटना बहुत ही शर्मसार करने वाली है। शासन-प्रशासन को ऐसे शिक्षकों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।
नवाज खान, जिला अध्यक्ष कांग्रेस

गिरफ्तारी की गई
बच्चियों से शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ की रिपोर्ट पालकों ने दर्ज कराई है, जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की गई।
डीपी नापित, एसआई अंबागढ़ चौकी

निलंबित कर दिया
उक्त शिक्षक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज होने की शिकायत मिली है। इस आधार पर उक्त शिक्षक को तत्काल प्रभावित निलंबित कर दिया गया है।
एसके भारद्वाज, डीईओ