10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में महिला यात्री ने बच्ची को दिया जन्म, किलकारी से यात्रियों में फैली खुशी

बिलासपुर स्टेशन पहुंचने के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 11 Jul 2018, 6:08 PM IST

CG News

एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में महिला यात्री ने बच्ची को दिया जन्म, किलकारी से यात्रियों में फैली खुशी

रायपुर/बिलासपुर. निजामुद्दीन - दुर्ग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला यात्री पेट की तकलीफ को लेकर परेशान हो गई। महिला प्रेग्नेंट थी। यात्रा के दौरान अचानक पेट में दर्द शुरू हो गया। इसके कुछ देर बात महिला ने चलती ट्रेन में ही एक स्वास्थ्य बच्चे को जन्म दिया। प्रेग्नेंट महिला मुंगेली की रहने वाली बताई जा रही है। बिलासपुर स्टेशन पहुंचने के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Read Also: अब टिकट के लिए घंटों लाइन लगने की जरुरत नहीं, घर बैठे ऐसे बुक करें जनरल टिकट...

मिली जानकारी के अनुसार मुंगेली की रहने वाली गर्भवती महिला अपने परिजनों के साथ निजामुद्दीन - दुर्ग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर कर रही थी। सफर के दौरान अचानक महिला के पेट में दर्द शुरू हो गया। परिजनों ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद कुछ देर बाद महिला ने चलती ट्रेन में एक बच्ची को जन्म दिया। इसकी सूचना तत्काल रेलवे के अस्पताल वालों को दिया। जिसके बाद रेलवे अस्पताल के स्टॉफ ने आकर महिला व बच्ची की स्वास्थ्य जांच की। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों स्वास्थ्य है।

Read More News: 10वीं बोर्ड परीक्षा में 1000 छात्रों ने लिखा- भारत अलोकतांत्रिक देश, मिले पूरे अंक

ट्रेन में बच्ची की किलकारी सुन यात्रियों में फैली खुशी
जनरल कोच में अचानक को पेट से तड़पते देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। कुछ देर तक यात्रीगण परेशान दिखें। लेकिन महिला के प्रसव के बाद जो खबर आई यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई। जनरल कोच में बैठे सभी यात्रियों को एक स्वास्थ्य बच्ची होने की सूचना दी। वहीं, बिलासपुर स्टेशन में मां और बच्चों की जांच कर डॉक्टरों दोनों को स्वस्थ बताया। फिलहाल उपचार के लिए दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read Also: सुनीता ने साबित कर दिखाया कि 'मां का दर्जा भगवान से भी ऊंचा होता है'- पढ़ें पूरी खबर...