21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने राजधानी में हुई कबड्डी में दिखाई अपनी खेल प्रतिभा

- शहर के तीन बड़े खेल मैदानों में होगी 14 खेलों की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता
2 min read
Google source verification
ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने राजधानी में हुई कबड्डी में दिखाई अपनी खेल प्रतिभा

ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने राजधानी में हुई कबड्डी में दिखाई अपनी खेल प्रतिभा

रायपुर.
छत्तीसगढ़ी लोक खेलों के संरक्षण और उन्हें बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों का तीसरा चरण आज रायपुर जिले में शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के तहत संभाग स्तरीय प्रतिस्पर्धाओं का स्थानीय सुभाष स्टेडियम में शुभारंभ किया।
राज्य सरकार द्वारा पारंपरिक छत्तीसगढ़िया खेल संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों का आयोजन कराया जा रहा है। इन खेलों में ग्रामीण और नगरीय निकायों के बच्चें-युवा, महिला और बुजुर्ग शामिल हो रहे हैं। इन खेलों के आयोजन से खेल प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिलेगा। मानसिक विकास के लिए जिस तरह शिक्षा आवश्यक है ठीक उसी तरह शारीरिक विकास के लिए खेल महत्तवपूर्ण है। इन खेलों से लोंगो में खेल भावना का विकास होने के साथ-साथ आपसी प्रेम और भाईचारा में वृद्धि होगा। इस प्रतियोगिता में शामिल हो रहे सभी खिलाड़ियों और प्रदेश वासियों को बधाई और शुभकामनाएं।
इस अवसर पर धरसीवां विधायक अनिता शर्मा, रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा, बीरगांव नगर निगम के महापौर नंद लाल देवांगन, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे, रायपुर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत के सीईओ आकाश छिकारा, बीरगांव निगम आयुक्त जयंत नाहटा सहित गणमान्य जनप्रतिनिधि और स्कूली छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहें।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने आयोजन की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुसार छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों का आयोजन 6 अक्टूबर से जारी है। कलेक्टर ने बताया कि संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं दो दिन तक चलेंगी। संभाग स्तरीय इस खेल प्रतियोगिता में रायपुर सहित गरियाबंद, धमतरी, बलौदा बाजार-भाटापारा और महासमुंद जिला के प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं।
14 खेलों में मुकाबला
चौदह खेल, तीन मैदान में दो हजार प्रतियोगी होंगे शामिल- इस प्रतियोगिता में अब जिला स्तर के विजेताओं के बीच 14 खेलों में मुकाबला होगा। संभाग स्तरीय यह खेल प्रतियोगिताएं तीन बड़े मैदानों पर आयोजित की जा रही है। नेताजी सुभाष स्टेडियम में कबड्डी, बांटी, पिट्ठूल, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़ और भौरा चलाने की प्रतियोगिताएं हो रही है। सप्रे शाला मैदान पर खो-खो, गिल्ली डण्डा और रस्सा खींच की प्रतियोगिताएं हो रही है। 100 मीटर की दौड़, लम्बी कूद, लंगड़ी और संखली खेलों की प्रतिस्पर्धाएं स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में हो रही है। इन खेलों में लगभग दो हजार खिलाड़ी शामिल हो रहें हैं।