27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चातुर्मास व्रत संकल्प में भगवान सूर्य की पूजा, श्रद्धालुओं ने सहस्त्र नाम से अर्चन कर किया अनुष्ठान

Chaturmas Puja 2023 : श्री रावतपुरा सरकार आश्रम रायपुर में चातुर्मास व्रत संकल्प के अंतर्गत विभिन्न अनुष्ठानों का दौर जारी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 18 Sep 2023, 10:37 AM IST

चातुर्मास व्रत संकल्प में भगवान सूर्य की पूजा, श्रद्धालुओं ने सहस्त्र नाम से अर्चन कर किया अनुष्ठान

चातुर्मास व्रत संकल्प में भगवान सूर्य की पूजा, श्रद्धालुओं ने सहस्त्र नाम से अर्चन कर किया अनुष्ठान

रायपुर। Chaturmas Puja 2023 : श्री रावतपुरा सरकार आश्रम रायपुर में चातुर्मास व्रत संकल्प के अंतर्गत विभिन्न अनुष्ठानों का दौर जारी है। सबसे पहले प्रात: प्रार्थना सभा, गुरु वंदना एवं गुरु पादुका पूजन संपन्न हुआ। इसके बाद भगवान सूर्य नारायण का अर्चन किया गया।

यह भी पढ़ें : कलयुगी माता-पिता की करतूत! नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंक भागे, रोने की आवाज सुनकर लड़कों ने बचाई जान

भगवान सूर्यदेव के एक सहस्त्र नामों के साथ विभिन्न दिव्य सामग्रियों से अर्चन कर संत रविशंकर महाराज के सानिध्य में लोक कल्याण की प्रार्थना की गई। संत ने कहा कि हमारी संस्कृति शाश्वत है।

यह भी पढ़ें : इन छात्रों को मिलेगा स्कालरशिप, ऐसे भरना होगा फॉर्म, फटाफट देखें डिटेल्स...

इसके पीछे सबसे बड़ा कारण हमारे शास्त्रों द्वारा प्रदत्त व्यवस्थाएं हैं। जो हमें जीवन प्रदान करते हुए दैनिक दिनचर्या में हमारा पथ प्रशस्त करती हैं। इसलिए हम शास्त्रों के अनुरूप ईश्वर के रूप में पूजते हैं और इसी का परिणाम हैं कि सनातन धर्म भूमंडल के सबसे प्राचीन विधान के रूप में आज भी विद्यमान है।