खाताधारकों को 50 हजार रूपए भी बड़े जद्दोजहद के बाद मिल रहा है। यस बैंक के एटीएम खाली हो चुके हैं, वहीं बैंक के करेंसी चेस्ट भी खाली होने की कगार पर आ चुके हैं। ऐसी स्थिति में खाताधारक परेशान हो चुके हैं। बैंक के बाहर नोटिस बोर्ड में वित्त मंंत्रालय का नोटिस चस्पा है, वहीं यह अधिसूचना 5 मार्च को राजपत्र में प्रकाशित किया गया है।