15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यस बैंक का चेक दूसरे बैंकों ने लेने से किया मना, पैसे के लिए भटकते रहे खाताधारक

बैंक ने नेट बैकिंग-फंड ट्रांसफर सभी सुविधाएं बंद की, डिफॉल्टरों से वसूली नहीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

VIKAS MISHRA

•

Updated: 8 Mar 2020, 5:42 PM IST

यस बैंक का चेक दूसरे बैंकों ने लेने से किया मना, पैसे के लिए भटकते रहे खाताधारक

नोटिस चस्पा 3 अप्रैल तक सिर्फ एक बार ही निकलेगा 50 हजार रुपए

रायपुर. राजधानी के यस बैंक की शाखाओं में दूसरे दिन भी ग्राहक अपनी जमा पूंजी निकालने के लिए संघर्ष करते दिखे। बैंक की खस्ता हालत को देखते हुए किसी भी बैंक ने अब यस बैंक का चेक लेने से इंकार कर दिया है, वहीं यस बैंस ने खुद ही अपना चेक ट्रांजेक्शन सिस्टम (सीटीएस), नेट बैंकिंग, ऑनलाइन बैंकिंग, स्वैपिंग आदि सब बंद कर दिया है। मतलब अब सभी खाताधारक ग्राहकों के पास एक महीने में सिर्फ एक बार 50 हजार रुपए निकालने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
पत्रिका ने जब बैंक में उमड़ी भीड़ उनकी परेशानियों की ग्राउंड रिपोर्टिंग की तो पता चला कि बैंक ने करोड़ों के लोन सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को बांटा है, लेकिन अब डिफाल्टरों से वसूली नहीं हो पा रही है। राजधानी में कई बड़े उद्योगपतियों और कारोबारियों के खाते इस बैंक में हैं। ग्राहकों का कहना था कि बैंक के एनपीए होने में सबसे बड़े जिम्मेदार बैंक के आला अधिकारी है, जिनकी इजाजत से करोड़ों के लोन बांटे गए और अब रिकवरी नहीं हो पा रही है। सिविल लाइन स्थित बैंक शाखा के बाहर यह नोटिस चस्पा कर दी गई है। इसमें लिखा गया है कि मॉरटॉरियम अवधि में निर्धारित सीमा सिर्फ 50 हजार रुपए निकाल सकते हैं। यह नियम 3 अप्रैल2020तक लागू रहेगा।
10 करोड़ रुपए का डिपॉजिट जाम
राजधानी के एक बड़े सराफा कारोबारी घराने का इस बैंक में 10 करोड़ रुपए की डिपॉजिट बताई जा रही है। कारोबारी घराने ने जब रकम निकालने के लिए बैंक अधिकारियों से बात की तो उन्हें साफ मना कर दिया गया। कई जमाकर्ता पैसे निकालने के लिए अब कानूनी मदद भी ले रहे हैं।
8 मार्च को साप्ताहिक अवकाश होने की वजह से बैंक बंद रहेगा, वहीं ९ मार्च को होली के पहले बैंक में एक बार फिर ग्राहकों की बड़ी भीड़ उमडऩे की संभावना है। बैंक सूत्रों ने बताया कि करेंसी चेस्ट भी खाली होने की कगार पर हैं। इसकी जानकारी मुंबई स्थित मुख्यालय को दी गई है। यहां बैंक अधिकारियों ने कहा कि 3 अप्रैल तक ट्रांजेक्शन जारी रहेगा। कैश के लिए मुख्यालय को ई-मेल भेजा गया है।
कई ग्राहकों को20-30 हजार ही मिला

बैंक से निकलने वाले कई ग्राहकों को 20-30 हजार रूपए ही दिया जा रहा है। कैश का फ्लो कम होने की वजह से कई ग्राहकों को 50 हजार रूपए भी नहीं दिया जा रहा है।
एफडी की चिंता
बैंक के बाहर ग्राहक अपने फिक्स डिपॉजिट (एफडी) को लेकर बातें करते दिखे। उनके बीच बातें चल रही थी कि यदि बैंक डूब गया तो उनकी एफडी का क्या होगा। बैंक के टेकओवर के बाद किसी और बैंक में एफडी के ट्रांसफर करने से ग्रेज्युटी का लाभ मिलेगा या नहीं।