15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

आधी रात युवक-युवतियों के बीच चले लात-घूंसे, कपड़े फटने तक मारपीट, वीडियो वायरल

रायपुर के डीडी नगर इलाके के सुनसान स्थान पर आधी रात युवक और युवतियों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इनमें से कई लोग नशे में धुत थे। कपड़ा फटने तक मारपीट हुई। इसके बाद युवक मौके से भाग निकले। मारपीट में युवतियों को भी चोटें आई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, लेकिन थाने में अब तक किसी पक्ष ने शिकायत नहीं की है।

Google source verification

रायपुर के डीडी नगर इलाके के सुनसान स्थान पर आधी रात युवक और युवतियों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इनमें से कई लोग नशे में धुत थे। कपड़ा फटने तक मारपीट हुई। इसके बाद युवक मौके से भाग निकले। मारपीट में युवतियों को भी चोटें आई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, लेकिन थाने में अब तक किसी पक्ष ने शिकायत नहीं की है। बताया जाता है कि घटना महादेवघाट के पास की है। देर रात कुछ युवतियां और युवक घूमने गए थे। अधिकांश युवतियां पार्टी वियर में थीं। इस दौरान आसपास के कुछ लड़़के भी आ गए। किसी बात को लेकर उन लड़कों के साथ युवतियों का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों से गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। युवक-युवतियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें कुछ लोगों के कपड़े भी फट गए। इसके बाद लड़के वहां से भाग निकले। लड़के नशे में धुत थे। मारपीट से युवतियों को चोटें आई हैं। इस मामले में एएसपी दौलतराम पोर्ते का कहना है कि अब तक किसी पक्ष की शिकायत नहीं आई है। मामले की जांच कराई जा रही है।