खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बालोद जिले से 285, बलौदाबाजार-भाटापारा से 272, बलरामपुर-रामानुजगंज से 142, बेमेतरा से 287, बीजापुर से 146, बिलासपुर से 185, दंतेवाड़ा से 215, धमतरी से 317, दुर्ग से 173, गरियाबंद से 234, बस्तर से 191, जांजगीर-चांपा से 184, जशपुर से 241, कबीरधाम से 337, कांकेर से 140, कोण्डागांव से 170, कोरबा से 368, कोरिया से 209, महासमुंद से 308, मुंगेली से 178, नारायणपुर से 339, रायगढ़ से 263, रायपुर से 334, राजनांदगांव से 290, सरगुजा से 298, सुकमा से 112 और सूरजपुर जिले से 303 प्रतिभागियों को मिलाकर कुल 6521 खिलाड़ी इस महोत्सव में शामिल होंगे। शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए आवासीय व्यवस्था भी की गई है।