4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छह सौ हलवाई बनाएंगे पांच लाख पूडिय़ा

पांच हजार पैकेट बनाकर किए जाएंगे वितरित। दो जगह बीस भट्टियों पर बनेगा भोजन
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Brajesh Kumar Tiwari

•

Updated: 20 Feb 2018, 11:51 AM IST

Kumbh bhoj

रायसेन। समरसता कुंभ के विशाल आयोजन को लेकर नगर में बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही हैं। लगभग डेढ़ माह से कुंभ के प्रचार-प्रसास और लोगों को इसमें आमंत्रित करने के लिए जिले के हर गांव, नगर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अब अंतिम तैयारियों को पूर्ण किया जा रहा है। आयोजन समिति ने कुंभ में आने वाले हर व्यक्ति की सुविधा और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयारियां की हैं।

प्रयास ये है कि हर व्यक्ति को भोजन, पानी और पांडाल में जगह की व्यवस्था सुलभ हो। रायसेन तक आने और यहां से वापस जाने के लिए वाहन की व्यवस्था हो। आयोजन समिति इन प्रमुख जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना बनाकर काम रही है। कल २१ फरवरी को प्रमुख आयोजन में कई तरह के आकर्षण होंगे। समरसता के भाव से हर समाज के संत, महात्मा मौजूद रहेंगे। आरएसएस के सर सह कार्यवाह सुरेश सोनी मुख्य वक्ता होंगे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में उत्तम स्वामी महाराज मौजूद रहेंगे।

20 भट्टियों पर बन रहा भोजन
समरसता कुंभ में शामिल होने वाले सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। शहर में दो स्थानो पर दस-दस भट्यिां तैयार की गई हैं। जिन पर 300-300 हलवाई भोजन बनाने का काम कर रहे हैं। दोनो जगहों पर पांच लाख पूड़ी बनाई जाएंगी, जिनके ५० हजार पैकेट बनाए जाएंगे। १५० क्विंटल आटा, ७० क्विंटल आलू, तेल के 150 कैन तेन और जरूरत के मुताबिक अन्य खाद्य सामग्री का इंतजाम किया गया है। भोजन के पैकेट तीनो पड़ावों पर सुबह ही किया जाएगा। भोजन के बाद १२ बजे से कलश यात्रा और उसके बाद शोभायात्रा के रूप में लोग आयोजन स्थल वाल्मीकि परिसर पहुंचेंगे।

03 बैठकों में शामिल होंगे सोनी
संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी आज दोपहर १२ बजे तक शहर में पहुंच जाएंगे। वे यहां 50 समाजों के संगठन प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा आयोजन समिति के साथ तथा शिक्षकों के साथ एक अलग बैठक में शामिल होंगे।

23 संतों की मिली स्वीकृति
सोमवार शाम तक २३ संतों की स्वीकृति कार्यक्रम में शािमल होने के लिए आयोजन समिति को मिल चुकी है। इनकी संख्या और बढ़ सकती है। सभी संत मंत्री पर आसीन होकर आशीर्वाद देंगे। समिति द्वारा संतों का विशेष सम्मान किया जाएगा।

120 जगह से निकलेंगी रैलियां
समरसता कुंभ में जिलेभर से लोग आएंगे। आयोजन समिति द्वारा हर स्तर पर जाकर बैठकों का आयोजन कर तैयारियां की गई हैं। कल जिले के १२० स्थानो से लोग रैलियों के रूप में वाहनो से रायसेन पहुंचेंगे। हर दिशा में नगर में प्रवेश से पहले पड़ाव बनाए गए हैं, जहां अपने वाहनों को खड़े कर भोजन कर आयोजन स्थल के लिए निकलेंगे।

20 क्विंटल फूलों से होगा स्वागत
समरसता कुंभ में विभिन्न स्थानो पर संगठनों, समाजों द्वारा कलश यात्रा और रैलियों का स्वागत किया जाएगा। मुख्य आयोजन स्थल पर भी स्वागत किया जाएगा। नगर में लगभग डेढ़ सौ स्वागत द्वार लगाए जाएंगे। इन सब पर लगभग 20 क्विंटल फूल का उपयोग किया जाएगा। जिसकी व्यवस्था भोपाल और उज्जैन से की जा रही है।

मंच पर दिखोगी लोक कला और संस्कृति
प्रमुख आयोजन के लिए बनाए जा रहे विशाल मंच पर भारतीय लोक कला और संस्कृति के दर्शन होंगे। जिसमें टाट पर लाल मिट्टी और चूूने के संयोजन से विभिन्न तरह की लोक परंपरा और वनांचल संस्कृति को उजागर करते हुए मांढऩे बनाए जाएंगे।