6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेसियों में पड़ी आपस में फूट,सरकार बनाने का देख रहे सपना

-समंवय समिति की बैठक में लेने आए बीजेपी उपाध्यक्ष प्रभात झा ने लगाए आरोप

3 min read
Google source verification
news

कांग्रेसियों में पड़ी आपस में फूट,सरकार बनाने का देख रहे सपना

रायसेन. देश प्रदेश में चहुमुंखी विकास उन्नति का दूसरा नाम है भाजपा और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।सीएम चौहान ने समाज के हरेक तबके के लोगा ेंके लिए योजनाएं बनाकर उनके हित में काम किए हैं।जबकि कांग्रेस पार्टी का काम सिर्फ विरोध करना धरना प्रदर्शन करना और भूख हड़ताल करना रह गया है। कांग्रेसी नेताओं मेंं भी अब फूट पड़ी चुकी है।

ऐेसे में मध्यप्रदेश में कांगे्रस की सत्ता बनाने का कांग्रेस नेता सालों से सिर्फ मुंगेरी लाल के हसीं सपने देख रहे हैं।उनका यह ख्याब अब कभी पूरा नहीं होगा।बल्कि वह सपना अधूरा ही रहेगा। यह आरोप भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने मीडियाकर्मियों से चर्चा करते हुए लगाए।प्रभात झा बुधवार की शाम यहां जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा नेताओं,कार्यकर्ताओं जिले की सत्ता संगठन और समवंय समिति की बैठक में हिस्सा लेेन आए।

उनके साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, जिला संगठन मंत्री कृष्णा गौर,प्रदेश के वनमंत्री डॉ.गौरीशंकर शेजवार ,पीडब्ल्यूडी मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री सुरेंद्र पटवा,बरेली के विधायक रामकिशन पटेल,भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान,युवा भाजपा नेता मुदित शेजवार,पूर्व नपाध्यक्ष राजकुमार यादव,पूर्व जिपं अध्यक्ष भंवर लाल पटेल,महामंत्री राकेश तोमर आदि उपस्थित हुए।

मीडियाकर्मियों ने प्रभात झा से सवाल करते हुए कहा कि आपकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर कांग्रेस नेता यह आरोप लगा रहे हैं कि नोटबंदी के दौरान उनके बैंक खातों में1300 करोड़ का कालाधन कहां से आया।वह सफाई देते हुए बोले कि कांग्रेस नेताओं का काम तो सिर्फ बिना सबूतों के आरोप लगाना रह गया है।


प्रभात झा ने भाजपा कार्यकर्ताओंं को भी संबोधित करते हुए कहा कि आपकी लगननिष्ठा मेहनत मदद के कारण ही रायसेन जिला सदियों से भाजपा का अभेद्य गढ़ रहा है।उन्होंने यह दावा किया कि इस बार के 2018 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा रायसेन जिले की चारों सीटें जीतेगी। जो होता है वह वास्तव में दिखाता नहीं है।प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने एक नई बल्कि कई योजनाएं चलाकर गरीबों के जन्म से लेकर मरण तक की सुविधाएं देकर भला किया है।

बुजुर्गों को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनामे धर्मिक स्थलों की तीर्थयात्रा करवाकर उनका दिल जीत लिया है।सीएम ने असंगठित गरीब मजदूरों के लिए संबल योजना बनाकर उनके बिलमाफ कर रहे हैं।विकास उन्नति वमप्रको स्वर्णिम राज्य बनाने का दूसरा नाम भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान है।

जबकि कांग्रेस नेता सत्ता के भूखे व सत्ता के लिए तड़प रहे हैं। मप्र सरकार ने मेघावी छात्रो ंके लिए पढ़ाई का सारा खर्चा उठाने का बीड़ा उठाकर काम कर रही है।अउप्होंनेकार्यकर्ताओंसेकहा कि आप हमें रायसेन जिले की चारों सीटें जिताकर दो हम मप्र में सरकार बनाकर देंगे। भाजपा की असली लड़ाई तो सिर्फ जनसेवा की है।
आपस में लड़ रहे कांग्रेस नेता
जब से पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ को मप्र का कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है।कांग्रेस नेता आपस में ही वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। कमलनाथ रूठ कर छिंदवाड़ा चले गए।सुरेश पचौरी बीलाखेड़ी औगंज गृह नगर चले गए हैं।अरूण यादव काफीदिनों से नाराज हैं वह कभी पीसीसी की बैठक भोपालशामिलहोने भी नहींआए। दिग्विजयसिंह का ेबोलने से हाईकमान ने मनाकर दिया है।कांतिलाल भूरिया झाबुआ तक सीमित होकर रह गए हैं।गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने सभी दौरा कार्यक्रम निरस्त करवाकर दिल्ली लौट गए हैं।

अजय सिंह मां को इंसाफ नहीं दिला पाए
प्रभात झा ने निशाना साधते हुए कहा कि विस में नेताप्रतिपक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजयसिंह अपनी मां सरोज सिंह को सम्मान नहीकर सके व न्याय नहीं दिला सके वह मप्र में सडक़ों पर उतरकर न्याययात्रानिकालने चलेथे। उन्होंने अजय सिंह को सलाह देते हुए कहा कि अभी भी मातृभूमि का दर्जा प्राप्त भगवान ,देवी समान अपनी मां सरोज सिंह से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें अन्यस्था प्रदेश की जनता आपको और कांग्रेस पार्टी को कभी माफ नहीं करेेगी।

उन्होंने मप्र के पूर्व सीएम स्व.सुंदरलाल पटवाको नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि भी दी । उन्होंने कहा कि उनका रायसेन जिले से हमेशा विकास का नाता रहा है। उन्होंने कहा कि14 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व सीएम शिवराज सिंह चौहान उज्जैन के महाकाल के दर्शनपूजन के बाद जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। इससे पूर्व जीतू जिराती ने कहा कि रायसेन मालवा का प्रवेशद्वार कहलाता है।इसीलिए रायसेन की पावनमाटी को मैं नमन व प्रणाम करता हूं। बीजेपी के विकास के द्वार बने हैं मप्र के वनमंत्री डॉ.गौरीशंकर शेजवार ।विकास कराना तो सिर्फ भाजपा को ही आता है।

पीएम मोदी ने किसानों को दी सौगातें
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ने बताया कि बुधवार को दोपहर दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की बैठक में किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण सौगातें दी हैं।इनमें धान का समर्थन मूल्य 250 रूपए देने की घोषणा की है।इसके अलावा मक्का समर्थन मूल्य 1425 से बढ़ाकर 1700 रूपए कर दिए हैं। तुअर का समर्थन भाव5450 से 5675 रूपए प्रति क्ंिवटल कर दिए हैं। उड़द के 5001 से 5600 रूपए,न्यूनतम भाव 5100 से मूंग के 5575 से 6975