29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ठेला विक्रेता थूंक लगाकर बाजार में बेच रहा था फल, वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस

सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल होने के बाद रायसेन प्रशासन ने फल विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Pawan Tiwari

•

Updated: 4 Apr 2020, 11:06 AM IST

photo_2020-04-04_11-04-33.jpg

रायसेन. मध्यप्रदेश के रायसेन में एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इसमें एक फल विक्रेता थूक लगाकार फलों को रखता हुआ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल होने के बाद रायसेन प्रशासन ने फल विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

क्या कहा एसपी ने?
इस मामले में रायसेन की एसपी मोनिका शुक्ला ने बताया कि, एक फल विक्रेता के खिलाफ उसके फलों में लार लगाने और फिर उन्हें बेचने का एक वीडियो वायरल होने के बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। एसपी का कहना है- "वीडियो पुराना है। हम उचित कार्रवाई कर रहे हैं। चिंता की कोई बात नहीं है।"

क्या है वीडियो में
वीडियो में फलों पर थूक लगाने वाले शख्स का नाम शेरू मियां है। वह बार-बार ठेले पर रखे संतरे में थूक लगा रहा है और उसे रख रहा है। कोरोना काल में वीडियो वायरल होने के बाद शेरू मियां की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उसके बाद रायसेन पुलिस ने शेरू मियां के खिलाफ धारा 269 और 270 के तहत केस दर्ज किया है।

जिले के मुख्य बाजार में लगाता है ठेला
स्थानीय लोगों ने बताया कि शेरू मियां रायसेन के मुख्य बाजार में कभी-कभी ठेला लगाता है। उसका घर शहर के तिपट्टा बाजार के पास टीन वाली मस्जिद के पास है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय अखबारों के अनुसार शेरू मियां की बेटी फिजा ने कहा कि अब्बू पर पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद उनकी पिटाई की और घर से भगा दिया।

मानसिक स्थिति ठीक नहीं
बेटी ने कहा कि अब हमें लोगों के फोन आ रहे हैं, कैसे उन्हें बताऊं कि अब्बू की स्थिति क्या है। उनकी मानसिक स्थिति खराब है। फिजा ने कहा कि पहले हम लोगों का दूध का कारोबार था, अब्बू नोट गिनने के दौरान ऐसा ही करते थे, बाद में उनकी तबियत खराब हो गई और धंधा बंद हो गया। उसके बाद फल बेचने का काम शुरू किया, वो भी रेगुलर नहीं करते हैं। जब मन होता है तो जाते हैं और नहीं होता तो नहीं जाते हैं।