13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदमाशों ने दिनदहाडे लूटे बैंक से 15 हजार रूपए, जानिए कैसे दिया घटना को अंजाम…

दो बाइकों पर सवार होकर आये थे चार लुटरे।
2 min read
Google source verification
raisen news, raisen patrika news, patrika news, mp patrika news, crime, mp crime, bank, bank news, raisen news

रायसेन। गुरुवार को दोपहर करीबन सवा बारह बजे बनगवां का युवा किसान अपनी धान उपज की राशि का भुगतान पचास हजार रुपए निकालने सागर भोपाल स्टेट हाईवे स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इण्डिया पहुंचा। तभी दो बाइकों पर सवार होकर बैंक के अंदर पहुंचे चार लुटेरों ने दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में युवा किसान के हाथ से नकदी पंद्रह रुपए छीनकर फरार हो गए।

वारदात के समय लुटेरे एक बाइक बैंक के बाहर ही छोड़ गए । मालूम हो कि सेंट्रल बैंक में पिछले तीन सालों से सुरक्षा गार्ड नहीं है। इसीलिए शातिर लुटेरों ने बाहर तीन सार्थियों को निगरानी पर तैनात किया। बैंक के अंदर एक युवा लुटेरा घुसा और लूट की वारदात को अंजाम देकर भागा।

वारदात कर फिल्मी स्टाइल में भागे लुटेरे

वह अपने दूसरे साथी की बजाज डिस्कवर बाइक पर बैठने की कोशिश करने लगा। लेकिन गाड़ी स्टार्ट नहीं होने से बैंक के बाहर छोड़ गए। दूसरी बाइक को स्टार्ट करके इंतजार में खड़े इलाहाबाद बैंक के सामने खड़े दो साथियों के साथ चारों युवा लुटेरे फरार हो गए । पुलिस ने फरियादी युवा किसान की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

लूट की वारदात की जानकारी मिलते ही थोड़ी देर बाद पुलिस अधिकारियों की टीम सेंट्रल बैंक जांच-पड़ताल करने पहुंचीं। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद लूट की वारदात के फुटैज पुलिस अफसरों ने खंगाले ।मालूम हो कि बैंकों के बाहर अब तक एक दर्जन लूट की वारदातें घटित हो चुकी हैं, लेकिन लुटेरे का सुराग लगाने में अभी तक कोतवाली पुलिस अंधेरे में तीर लगाने की कोशिशें करती रही है।

नाकेबंदी कर सर्चिंग के दिए आदेश

सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाने के एसआई एसएन तिवारी,एएसआई देवेंद्र पाल सिंह ,एसडी भालेकर ने मामले की जांच प्रारंभ की । वारदात के बारे में सेंट्रल बैंक मैनेजर सुनील कुमार से भी चर्चा की।सीसीटीवी कैमरे के फुटैज भी खंगाले। इसमें एक लुटेरे को बैंक में प्रवेश कर 15 हजार रुपए की गड्डी छीनकर भागते हुए देखा गया है। इसके बाद एसडीओपी एसएस पटेल ने भी बैंक पहुंचकर लोगों से लूट की वारदात के बार में बातचीत कर जानकारी हासिल की । साथ ही उन्होंने तत्काल देवनगर थाने, खरबई पुलिस चौकी, सांची सलामतपुर पुलिस थाने के पुलिस अधिकारियेां को निर्देश कर सर्चिंग करने के आदेश दिए । एसडीओपी पटेल ने मीडियाकर्मियों को बताया कि फरियादी लखन बैरागी की रिपोर्ट पर अज्ञात चारों लुटेरों के खिलाफ लूटका प्रकरण दर्जकर उनकी तलाश करना प्रारंभ कर दी है। साथ ही घटना एक वारदात में मौके पर मिली वह लावारिस बाइक को भी जब्त कर लिया है।