रायसेन@ प्रवीन श्रीवास्तव की रिपोर्ट...
जीके के कस्बा देवरी के पास ग्राम बरखंदा से ट्रैक्टर ट्राली द्वारा तेंदूपत्ता के 52 बोरे भरकर ला रही ट्रैक्टर ट्राली में देवरी के नजदीक मंडी के पास अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि नेशनल हाईवे का यातायात बंद हो गया। चारों तरफ धुआं और आग के गोले उड़ रहे थे। किसी तरह से ट्रैक्टर को ट्राली से निकाला गया। ट्रैक्टर तो बच गया, लेकिन तेंदूपत्ता से भरी ट्राली जलकर राख हो गई।