30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान! अगर रात में अपने वाहन से कहीं जा रहें है तो हो जाए सर्तक

जबलपुर से भोपाल जा रहा था परिवार। गुरुवार-शुक्रवार रात की घटना।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

praveen shrivastava

•

Updated: 24 Jan 2020, 1:44 PM IST

loot news

loot news

रायसेन@ प्रवीण श्रीवास्तव की रिपोर्ट...
जबलपुर से कार से भोपाल जा रहे एक जैन परिवार के साथ चिकलोद के पास तिलेंडी गांव में अज्ञात लुटेरों ने लूट की बारदात को अंजाम दिया। घटना गुरुवार-शुक्रवार की रात लगभग दस बजे की है। दो लुटेरों ने रापी लगाकर कार का पहिया पंचर कर लूट की बारदात को अंजाम दिया। लुटेरे अपने हाथें में डंडे लिए हुए थे।

लुटेरे भागने में कामयाब हो गए
घटना की जानकारी मिलने पर रायसेन से एसपी मोनिका शुक्ला, एएसपी अवधेश प्रताप सिंह सहित उमरावंगज पुलिस मौके पर पहुंची। लुटेरों की तलाश में नाकाबंदी की गई, जंगल में भी सर्चिंग की, लेकिन लुटेरे भागने में कामयाब हो गए।

कार का पहिया पंचर हुआ
उमरावगंज थाना प्रभारी शाहबाज खान ने बताया कि जबलपुर निवासी 26 वर्षीय अमन जैन पुत्र राकेश जैन अपनी कार से भोपाल जा रहा था। उसके साथ मां और दो छोटी बहने भी थीं। तिलेंडी के पास कार का पहिया पंचर हुआ।

घटना की सूचना 100 डायल पर दी
अमन ने जैसे ही कार रोकी दो लोग हाथों में डंडे लिए जंगल से निकले और लूट की बारदात को अंजाम दिया। लुटेरे अमने की मां के हाथों से दो सोने के कड़े और छह हजार रुपए नगदी ले गए। अमने ने घटना की सूचना 100 डायल पर दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।

मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की
एसपी और एएसपी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उमरावगंज थाने में धारा 394 के तहत दो लुटेरों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।

युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या
मंडीदीप शहर के नजदीकी गांव दाहोद में गुरुवार को एक युवक ने अपने घर मेें फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हादसे के समय युवक घर पर अकेला था। नूरगंज पुलिस ने मर्ग कायम मामले की विवेचना शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे ग्रामीणों ने रामकिशन दरोई के घर गेड़े से लटका हुआ शव देखकर इसकी सूचना रामकिशन सहित नूरगंज थाने को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और पुलिस ने मृतक की पहचान रामकिशन के बड़े बेटे 25 वर्षीय राहुल के रूप की।


परिजनों ने पुलिस को बताया कि राहुल हार्वेस्टर पर काम करता था और गुस्से का बहुत तेज था। घटना के समय पूरा परिवार मंडीदीप में था, इसलिए आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है। शव पीएम के लिए भेजा है।