5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गरीब मजदूरों की झुग्गियां तोड़ने थमाए नोटिस

ग्रामीण एसडीएम से बोले साहब बारिश के मौसम में कहां रहेगा हमारा परिवार
2 min read
Google source verification
raisen, raisen news, raisen patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, barish, mousam, poor people, home, removeing home, notice,

गरीब मजदूरों की झुग्गियां तोड़ने थमाए नोटिस

रायसेन। साहब हम गरीब मजदूर बरसों से खण्डेरा के नोयत बाग की खाली जमीन पर झुग्गियां बनाकर परिवार सहित रह रहे हैं। लेकिन खण्डेरा के सरपंच सचिव हम सभी को बारिश के इस मौसम में बेदखल करनाचाहते हैं। इन्होंने हमारी शिकायत नायब तहसीलदार sanchet टप्पा रायसेन को करके झुग्गियां तोड़ने के नोटिस जारी करवा दिए हैं।

शनिवार को इस तरह की मार्मिक गुहार लगाने खण्डेरा के 9 परिवार पैदल चलकर एसडीएम वरुण अवस्थी से मिलने पहुंचे। खण्डेरा निवासी कामता प्रसाद अहिरवार सहित आठ अन्य परिवार महिलाएं बच्चे पहुंचें। साहब अगर हमारी झुग्गियां तोड़ दी गईं तो भरी बारिश में बेघरबार हो गए तो हमारा परिवार आखिर कहां रहेगा। इधर नायब तहसीलदार कार्यालय के क्लर्क उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि खण्डेरा की पहन 76 खसरा नंबर 21 की 00,57 हेक्टेयर जमीन की नोयत बाग की भूमि पर जबरन कब्जा कर रह रहे हैं। खण्डेरा सरपंच की शिकायत पर मप्र भू राजस्व संहिता की धारा 1959 की धारा 248 के तहत 9 लोगों को नोटिस दिए गए हैं। जिसमें सरकारी जमीन से बेदखल कर इन लोगों पर जुर्माना किया जा सकता है।

आपको बता दें कि प्रत्येक व्यक्ति का यह सपना होता है कि उसका खुद का पक्का मकान सर्वसुविधायुक्त हो। लेकिन हमारे भारत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए गरीबों के इस आवासों के सपने को साकार किया जा रहा हैं। जहां एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सभी गरीब दलित आदिवासियों सहित पिछड़ा वर्ग व सामान्य वर्गो के कल्याण और विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में सांची जनपद पंचायत के तहत 4700 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया गया है। वहीं दूसरी तरफ इस तरह की घटनाएं अशोभनीय है। गरीबोें को इस तरह बिना कोई समय दिए उनके घर से अलग करना अनुचित है।