10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिले के तीन तहसीलदार, तीन नायब तहसीलदारों के हुए तबादले

शासन ने जिला प्रशासन रायसेन को 28 जुलाई को स्थानांतरित तहसीलदारों को रिलीव करने के दिए आदेश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 19 Jul 2018, 3:41 PM IST

transfer

transfer

रायसेन@शिवलाल यादव की रिपोर्ट...
जिले के तीन तहसीलदारों और इतने ही नायब तहसीलदारों के तबादले दूसरे जिलों में कर दिए गए हैं। शासन स्तर पर हुए इन राजस्व अधिकारियों के ट्रांसफर आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पिछले तीन सालों से अधिक समय से रायसेन जिले में जमे हुए थे। रायसेन तहसीलदार दीपक कुमार पाण्डेय का तबादला रायसेन से मंदसौर हो गया था। साल दो बाद फिर रायसेन से भोपाल हो गया है। जुगाड़ भिड़ाकर वापस रायसेन आकर जम गए थे। साल दो बाद फिर रायसेन से भोपाल हो गया है। लेकिन 28 जुलाई को शासन से जारी तबादला सूची में रायसेन से फिर भोपाल तबादला हो चुका है।

कलेक्टर षणमुख प्रिया मिश्रा, एडीएम एमके जैन ने बताया कि तहसीलदार रायसेन दीपक पाण्डेय का तबादला रायसेन से भोपाल होगया है। इसी तरह बाड़ी और बरेली तहसील के तहसीलदार अशोक कुमार सेन का तबादला शिवपुरी हो गया है। इसके अलावा नायब तहसीलदार रायसेन आरके विराट का ट्रांसफर उमरिया जिला कटनी हुआ है। दूसरे नायब तहसीलदार डॉ.अंबर पंथी का स्थानांतरण सांची रायसेन से सागर हो गया है।

नायब तहसीलदार मनीराम कोंदर का रायसेन से विदिशा हुआ है। वहीं तहसीलदार व्ही.राजेंद्र का सीहोर से रायसेन तबादला हुआ है। नायब तहसीलदार मुकेश कुमार राज का तबादला भोपाल से रायसेन, भंवरलाल पुरविया का तबादला विदिशा से रायसेन और विनोद कुमार साहू का स्थानांतरण शासन स्तर से नरसिंहपुर से रायसेन हो गया है। यह तहसीलदार, नायब तहसीलदार यहां जल्द ही अपनी आमद देंगे।

इसके पहले भी शहर की व्यवस्था को लेकर शहर में अफसरों के ट्रांसफर हो चुके है। जानकारों का कहना है कि आगामी चुनाव के चलते इस तरह के कदम उठाए जा रहे है। ताकि प्रदेशभर में व्यवस्था बनी रहे। सरकार आने वाले चुनाव को लेकर कई रणनीतियां बना रही है। जिसके चलते आला अधिकारियों का ट्रांसफर कर व्यवस्था को बनाएं करने की जिम्मेदारी दी जा रही है।