10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से शक्कर, तेल और निर्माण सामग्री भी हुई महंगी

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से शक्कर, तेल और निर्माण सामग्री भी हुई महंगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 28 Jul 2018, 5:12 PM IST

raisen, raisen news, raisen patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, latest hindi news, strike, transpoters strike, protest,

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से शक्कर, तेल और निर्माण सामग्री भी हुई महंगी

रायसेन@शिवलाल यादव की रिपोर्ट...
शनिवार को ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल आठवें रोज भी जारी रही।ट्रांसपोर्टरोंं की हड़ताल का असर अब तक सब्जियों के दामों तक सीमित था। लेकिन अब आहिस्ता-आहिस्ता शक्कर, तेल सहित खाद्य-सामग्रियों के दामों में तेजी आने लगी है। स्टॉक सीमित रह जाने की वजह से कारोबारियों ने खाद्य सामग्री व निर्माण सामग्री के दाम भी बढ़ाना शुरू कर दिया है। इनमें 5 से लेकर 50 रूपए तक की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। इसके बाद निर्माण व खाद्य पदार्थों के दाम महंगे होने की वजह से घरेलु और आम आदमी का बजट भी गड़बढ़ाने लगा है। ट्रांसपोर्टरों की देश व्यापी बेमियादी हड़ताल शनिवार को आठवें रोज भी जारी रही। जिससे महंगाई भी लगातार बढ़ती जा रही है।

अभी तक सब्जियों के दामों में जहां उछाल आया है। वहीं ५ से लेकर २५ रूपए तक प्रतिकिलो के हिसाब से दाम में उछाल आया है।लेकिन अब हरी सब्जियों के अलावा शक्कर,तेल और सरिया के दाम में भी बढ़ोत्तरी हो गई है। अब तक ३३ से ३४ रूपए प्रति किलो ग्राम बेची जाने वाली शक्कर के दाम अब बढ़कर ३६ रूपए प्रति किलो हो गए हैं।जबकि खाद्य तेलों के दामों में २ से ५ रूपए प्रति लीटर उछाल आया है। खाद्य-पदार्थों के अलावा सरिया के दाम में ५० रूपए फीट में तेजी आई है। जिससे भवन निर्माण सहित अन्य निर्माणकार्यों पर असर पडऩे लगा है। इसी तरह अन्य सामग्रियों के दामों में भी तेजी आई है।

इसका कारण है व्यापारियों के पास माल का स्टॉक सीमित होना है। क्योंकि ट्रांसपोर्टरों की देश व्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की वजह से भोपाल, इंदौर, दिल्ली, ग्वालियर आदि बड़े शहरों से थोक मात्रा में माल नहीं आ पा रहा है। ऐसे में व्यापारियों ने सामग्रियों के दाम भी बढ़ा दिए हैं। सब्जियों के बाद खाद्य सामग्रियों के दाम बढऩे से लोगों का बजट गड़बड़ाने लगा है। कृषि उपज मंडियों में अनाज कारोबारियों के माल का भी उठाव नहीं हो पा रहा है। किराना व्यापारी आशीष बंटी चौरसिया, गौरी शंकर राय, प्रदीप यादव, उवेश खान ने बताया कि शक्कर के दाम में २ से ३ रूपए प्रतिकिलो बढ़ोत्तरी हो गई है। वहीं तेल २ से ३रूपए प्रति लीटर दाम बढ़ गए हैं।

सरकारी गैर सरकारी सभी निर्माण कार्यों पर लगा ब्रेक
अब तक भवन निर्माण सहित अन्य तरह के निर्माण कार्यों पर बारिश में हरसाल रेत ही ब्रेक लगाती थी।लेकिन इस बार लोहा सरिया महंगा होने के कारण सरकारी व गैरसरकारी निर्माण कार्यों पर एक बाद एक ब्रेक लगने लगा है। जबकि इससे सबसे ज्यादा मुसीबत पीएम आवास निर्माण कराने वालों की बढ़ गई है। जिन्हें सीमित मात्रा मेंं रूपये मिले हैं।लेकिन सरिया महंगा होने की वजह से पीएम आवास का बजट भी गड़बड़ाने लगा है।जिसके बाद निर्माण कार्य रूक गए हैं। हितग्राही जगदीश मालवीय, दीपक मालवीय, बैनी सिंह कुशवाहा ने बताया कि सरिया के दाम महंगे हो गए हैं। ग्राम-पंचायतों में भी जहां १२ से १५ हजार पीएम आवासों का निर्माण कार्य थम गया है। वहीं शहरी क्षेत्रों में भी इसका गहरा असर पड़ा है। रेत के दाम भी ५ से ६ हजार रूपए प्रति ट्राली पहुंच गए हैं।

हमको भी थोक के भाव माल महंगा मिल रहा है
हम भी आखिर क्या करें।हमें मजबूरी मेंं खाद्य पदार्थों के दाम में बढ़ाने पड़ रहे हैं। क्योंकि हमें भी थोक व्यापारियों के यहां से महंगा माल खरीदना पड़ रहा है। वहां माल और स्टॉक सीमित मात्रामें बचा है तो स्वाभाविक है कि माल महंगा मिलेगा। अगर ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल लंबीचली तो खाद्यपदार्थों, माल के दाम और भी बढ़ सकते हैं।
हुकमतराय, जैसानी किराना व्यापारी