10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वन्देमातरम सदभावना रैली में दिखा देश प्रेम का जज्बा

वन्देमातरम सदभावना रैली में दिखा देश प्रेम का जज्बा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 17 Aug 2018, 5:14 PM IST

raisen

वन्देमातरम सदभावना रैली में दिखा देश प्रेम का जज्बा

रायसेन@शिवलाल यादव की रिपोर्ट...
हर साल की तरह इस साल भी वन्देमातरम् सद्भावना रैली राष्ट्रीय पर्व स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई। यह रैली युवा नेता विकास शर्मा, रूपेश तन्तवार के नेतृत्व में लगातार चौथे वर्ष निकाली गई। इस वंदेमातरम सद्भावना रैली में युवाओं में देशप्रेम, एकता अखंडता की मिशाल देखने को मिली। देश भक्ति के तरानों के बीच उत्साहित युवा हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारता मता की जयकारे के नारे लगाते दिखाई दिए। युवाओं ने कहा राष्ट्रीय पर्व अमर रहे, अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते रहें और जयकारे भी गूंजते रहे।

दोपहर के समय सागर रोड स्थित मारुति नन्दन मन्दिर पाटनदेव से पूजा-अर्चना और आरती के साथ ढोलनगाड़ों और डीजे बैंड बाजे, आर्केस्ट्रा के बीच शुरू की गई। यह वन्देमातरम सद्भावना रैली में चार पहिया दुपहिया वाहन भी शामिल हुए। शासकीय स्वामी विवेकानन्द डिग्री कॉलेज, गल्र्स स्कूल, सागर भोपाल तिराहे, रामलीला गेट से होते हुए महामाया चौक से माता मंदिर चौराहा पहुंचकर समाप्त हुई। इस वन्दे मातरम सद्भावना रैली में युवा राष्ट्रीय तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे। वहीं युवाओं ने भारत माता की जय हो, वन्दे मातरम कौमी एकता जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस वन्दे मातरम सद्भावना रैली में जोश जुनून देशभक्ति का जज्बा लोगों में देखने को मिला। उनके इस देश प्रेम को देखकर अन्य लोग भी देश प्रेम से लबरेज हो गए और उनके रंग में रंग गए।

इस वन्देमातरम सद्भावना रैली में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुमताज खान, पूर्व विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, आरिफ खान कनोरा, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र राज मीना, संदीप मालवीय, विकास शर्मा, रूपेश तन्तवार, ब्रजेश जैन, सचिन साहू, सौरभ शर्मा, दीपक राठौर, कमल किशोर, देवेन्द्र सोलंकी, उपेंद्र गौतम, गुड्डा बघेल, वीर सिंह पटेल, हकीम उद्दीन मसूंरी, ब्रजेश चतुर्वेदी, हर्षवर्धन सोलंकी, हुजैफा उजेफ, नारायण सिंह ठाकुर, सुमित माहेश्वरी, सोनू मीना, संजय अन्य कांग्रेसी शामिल हुए।