2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुरानी रंजिश का शिकार हुई महिला, इस तरह लिया गया बदला

पुरानी रंजिश का शिकार हुई महिला, इस तरह लिया गया बदला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

praveen shrivastava

•

Updated: 18 Jun 2018, 10:18 AM IST

raisen, raisen news, raisen patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, latest hindi news, crime news, raisen crime, crime, woman, district hospital,

पुरानी रंजिश का शिकार हुई महिला, इस तरह लिया गया बदला

रायसेन। बदले की भावना इंसान की जिंदगी को बर्बाद कर देती है। ऐसा ही एक वाक्या हाल ही में जिले में देखने को मिला। जहां पुरानी रंजिश के चलते एक आदमी ने महिला को जहर पिला दिया। जानकारी के अनुसार गांव के ही एक युवक ने दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते जहर पिला दिया। हालत गंभीर होने पर महिला को सुल्तानपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मौके से फरारा आरोपी
महिला को जहर पिलाने के बाद आरोपी और उसके साथी मौके से फरार हो गए। परिवार के लोगों द्वारा पुलिस को उन लोगों की सूचना दे दी गई है। पुलिस उन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही उन आरोपियों को ढूढने का प्रयास कर रही है।

पहले की छेड़छाड़
जानकारी के अनुसार रंजिश के चलते मौके पर पहुंचे आरोपी और उसके साथी ने पहले तो महिला के साथ छेड़छाड़ की। बात न बनने पर महिला को जहर दे दिया गया। जिससे मौके पर ही महिला के हालात बिगड़ गई। महिला की हालत को बिगड़ता देख आरोपी और उसके साथी वहां से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार महिला के साथ छेड़छाड़ के चलते आरोपी पहले भी जेल जा चुका है।

परिजनों ने लगाया आरोप
महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने महिला को जहर दिया है। जिससे उसकी हालत खराब हो गई है। परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले भी सुल्तान पुर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की गई थी। सरस्वती जब घर में अकेली थी तो उसे जहर दे दिया गया। जिससे उसकी हालत नाजुक है।


पुलिस ने किया केस दर्ज
थाना सुल्तानपुर के ग्राम उड़दमउ की घटना आरोपी के खिलाफ रायसेन के थाना सुल्तानपुर में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि वह अपनी तरफ से आरोपी को ढूढने की पूरी कोशिश कर रही है। जैसे ही आरोपी मिलता है उस पर कारवाई की जाएंगी।